ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है।

नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। चलिए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न करें, धैर्य से काम लें, यात्रा हो सकती है। इसके अलावा दूसरों के कामकाज में मदद मिलेगी।वाहन पर व्यय होगा। सतर्कता एवं सावधानी रखें।

वृषभ-

आपके लिए आज का दिन अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सकारात्मक सोच से उलझे मामले सुलझेंगे, मांगलिक कार्य में उपस्थिति रहेगी। जातकों को संतान संबंधी कार्य होंगे, खरीदी में सावधानी रखें, यश मिलेगा।

मिथुन-

आपके लिए आज का दिन अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। जातकों को आज कामकाज में रूकावट आयेगी, किसी नजदीकी रिश्तेदारों में जाना पडे़गा।

कर्क-

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सहकर्मियों के असहयोग से तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, कारोबार में इच्छानुसार सफलता मिलेगी। साहस संयम से कार्य करें।

सिंह-

आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों का मित्रों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बनेगा। इसके अलावा बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आपके कामकाज में सुधार होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या-

आपके लिए आज का दिन अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों की मेहमानों के साथ व्यवस्था रहेगी, पूर्व में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कामकाज में सफलता का योग बन रहा है, नई योजना पर विचार विमर्श होगा।

तुला-

आपके लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। जातकों को राशिफल के अनुसार, अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किल हो सकती है, रूका पैसा वसूल कर लेंगे। वहीं पर पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी, नौकरी में कोई काम जरूरी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक-

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातक आज काम को समय पर पूरा कर लें, लाभ होगा। आज के दिन मामूली बात से करीबी रिश्तों में गलतफहमी होगी, नया खर्च सामने आ सकता है, कामकाज में वृद्धि होगी।

धनु-

आपके लिए आज का दिन सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातकों को आज विरोधियों से निपटने के लिये कूटनीति से काम लें, प्रियजन से मुलाकात होगी। स्वयं की गलती से कहीं कोई नुकसान हो सकता है, परिश्रम अधिक करना पडे़गा।

मकर-

आपके लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जातक भावनाओं पर काबू रखें, लोग मजाक उड़ायेंगे, व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता मिलेगी। इसके अलावा जातकों का मनोबल बना रहेगा, किसी व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।

कुम्भ-

आपके लिए आज का दिन परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, जीवनसाथी के व्यवहार से खिन्नता होगी, बिना मांगे सलाह न दें, मित्रों की मदद मिलेगी। आज के दिन अच्छी बात यह है कि, कारोबारी यात्रा का योग सुखद रहेगा।

मीन-

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, आप अपनी गलती मानने की बजाय दूसरों को दोष देंगे, जिससे संबंध बिगड़ सकते हैं, किसी कार्य में इच्छानुसार सफलता मिलेगी, लाभ प्राप्त होने का योग है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: मतगणना में 50 से अधिक प्रत्याशी बाहर, अधिवक्ता चंद्रशेखर जोशी ने दर्ज की जीत
error: Content is protected !!