ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही आज सावन का दूसरा सोमवार भी है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। चलिए जानते हैं आज सावन का पहले सोमवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। खानपान में सावधानी रखें। कारोबारी साझेदारी लाभदायक रहेगी। धर्म में आस्था बढे़गी। अनावश्यक विवाद को न बढ़ायें। आश्वासनों को पूर्ण नहीं कर पायेंगे।

वृषभ-

आज का दिन अच्छा रह सकता है। आपके लिए विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। मनोरंजन आदि के योग है।

मिथुन-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अधिकारियों से बातचीत में नरमी बरतें। अचानक नई बात सामने आ सकती है। परिणाम सुखद एवं लाभदायक अनुकूल रहेंगे। शुभचिन्तकों की मदद मिलेगी।

कर्क-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। अनावश्यक खर्च से परेशानी होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे। मनोरंजन में खर्च होगा।

सिंह-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कानूनी मामले में अनदेखी करके परेशानी बढ़ा लेंगे। कार्य योजना में बदलाव से लाभ होगा। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कन्या-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। लंबित योजनायें फिर से शुरू हो सकती हैं। कार्यस्थल पर विवाद से तनाव बढे़गा। कोइ ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको आत्म संतोष प्राप्त होगा।

तुला-

आज का दिन आपके लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, बिना मांगे दूसरों को सलाह देना भारी पड़ सकती है। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। छोटी मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना काम न बिगाडे़।

वृश्चिक-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, वाहन खरीदने का मन बनेगा। गलतफहमी से रिश्तों में दरार आयेगी। अपनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जारी प्रयास सफल और सार्थक होगा। शुभ संदेश मिलेगा।

धनु-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, कार्यक्षेत्र में अधिकार और बर्चस्व बढे़गा। सहयोगी उपलब्धियों से ईष्या करेंगे। पारिवारिक सुख संबंधों में निकटता आयेगी। पुरस्कार लाभ का योग है।

मकर-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के संपर्को का लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारी लाभकारी रहेगी। पारिवारिक स्तर पर सामंजस्य बैठाने का प्रयास करें। आपको थोड़ी परेशानियों का अनुभव होगा।

कुम्भ-

आज का दिन आपके लिए सामान्य परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। राशिफल के अनुसार, सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। मेहनत के शानदार परिणाम मिलेंगे। धन व्यय होगा। व्यवसायिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा।

मीन-

आज का दिन आपके लिए अच्छा परिणाम दिलाने वाला हो सकता है। मन की बात अपनों से कह दें, संबंधों में मधुरता आयेगी। यात्रा का योग है। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुखानी चौराहे पर श्रद्धा और परंपरा के साथ हुआ होलिका दहन, जयकारों से गूंजा माहौल
error: Content is protected !!