मेष
आज अफवाहों के आधार पर राय न बनाएं। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लोग आपकी बातों का विरोध करेंगे। कारोबार में बदलाव का विचार कर सकते हैं। सोच-विचार कर के ही कोई निर्णय लें।
वृष
आज अपनी व्यवहार-कुशलता से अटके हुए कार्य निपटा लेंगे। पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। नए प्रेम प्रसंग पल्लवित हो सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव होने की सम्भावना है। घर के माहौल से काफी प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन
आज घर में किसी निर्माण कार्य की रूपरेखा बन सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों से पहले माता-पिता की सलाह अवश्य लें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहने वाला है। परिवार का माहौल अच्छा और सन्तोषजनक रहेगा।
कर्क
आज परिवार के लोगों के मध्य सद्भाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के रवैये से काफी प्रसन्न रहेंगे। मनोरंजन में काफी रुचि लेंगे। काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं। रुके हुए कार्य सहजता से पूरे होंगे। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
सिंह
आज संपत्ति से जुड़े विवाद उपज सकते हैं। आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। रोजगार को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। बीमारियों में धन खर्च होगा। यात्रा सफल रहेगी।
कन्या
आज शारीरिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारी से आपकी काफी प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा है।
तुला
आज नौकरी और व्यवसाय में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। यात्रा सुगम और बाधारहित रहेगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। धार्मिक विचारों से प्रभावित रहेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद से अभिभूत रहेंगे। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी। पुराने प्रयास लाभ देंगे। व्यस्तता पूर्ण दिन बीतेगा।
धनु
आज रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी शानदार रहने वाला है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। मन में बेवजह की चिंता हो सकती है। कुसंगति से दूर रहें वरना आपको हानि हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।
मकर
आज आपको समाज में काफी सम्मान मिलेगा। मानसिक तनाव कम होगा। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी। जीवनसाथी से गिले-शिकवे को दूर करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यापार को लेकर कुछ विशेष योजना बना सकते हैं।
कुंभ
आज काम पर आपका ध्यान बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। पुराने रोग समाप्त होंगे। व्यापार में लाभ का प्रबल योग है।
मीन
आज जल्दबाजी करने से काम बिगड़ सकता है। बिजनेस पार्टनर्स से साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। प्रेमी जन के प्रति आकर्षित रहेंगे। संतान की उन्नति होने से प्रफुल्लित रहेंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। संपर्क लाभकारी साबित होंगे।





