ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल में उच्च न्यायालय के बाहर खड़े हुए गाली देने वाले देने और न्यायालय को बंद करने की धमकी देने के लिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस एक अंधेर व्यक्ति को लिया हिरासत में

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के बाहर खड़े होकर गालियां देने और न्यायालय को बंद करने की धमकी देने के लिए मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लिया है। पुलिस अधेड़ को उठाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

नैनीताल में उच्च न्यायालय के आगे की सार्वजनिक सड़क में गेट संख्या 5 से घुसकर ए.टी.आई.को जाने वाले गेट नंबर 1 से एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बाहर निकला।

उस अधेड़ व्यक्ति ने न्यायालय के बाहर खड़े होकर काफी देर अपशब्दों का उपयोग किया। नैपाली मूल का अधेड़, नशे की हालत में था, जिसे न्यायालय की सुरक्षा में लगी पुलिस टीम ने काफी देर तक सहन किया। बताया जा रहा है कि ये अधेड़ पहले भी ऐसा कर चुका है।

आज, सब्र का बांध टूटने के बाद सुरक्षा टीम ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को सूचित किया और तत्काल चीता मोबाइल गश्त टीम घटनास्थल पर पहुँच गई।

इस दौरान अधेड़ न्यायालय के समीप बने एक भोजनालय में खाना खाने लगा। काफी देर इंतजारी के बाद चीता मोबाइल पुलिस टीम आरोपी को उठाकर कोतवाली ले गई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की बैठक सम्पन्न, 15 महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

You missed

error: Content is protected !!