ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

ओखलकांडा। ग्राम पंचायत गलनी में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत के तत्वावधान में आयोजित अभियान के तहत गोला नदी एवं शिवानी धारे में विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नदी एवं धारे के आसपास फैले जैविक और अजैविक कूड़े को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ दंड का प्रावधान करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय भी लिया गया।

ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर गांव के लिए केवल सफाई अभियान चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ग्रामीणों की सहभागिता और नियमित निगरानी भी जरूरी है। गोला नदी और शिवानी धारे जैसे जलस्रोतों को स्वच्छ रखना पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और जल सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बर्गली, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमेश रावत, पंकज सुयाल, चेतन पलड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने और गांव के सार्वजनिक स्थलों को कूड़ामुक्त रखने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें :  पेड़ लगाओ, पॉलीथीन हटाओ, धरती बचाओ अभियान: हल्दूचौड़ में ग्रामीणों को बांटे फलदार पौधे

You missed

error: Content is protected !!