ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

माघ पूर्णिमा का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस दिन कुछ राशि वालों पर जातकों पर मां लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु मेहरबान रहने वाले हैं।

24 फरवरी 2024, शनिवार को माघ पूर्णिमा है, जिसे हिंदू धर्म में बहुत अहम माना गया है।

ज्‍योतिष के अनुसार माघी पूर्णिमा पर कुछ राशि वालों की किस्‍मत चमक सकती है. दैनिक राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातकों का विवाह तय हो सकता है. जिनके विवाह में बाधाएं आ रही थीं, वे अब दूर होंगी. वहीं मीन राशि के आई सेक्‍टर के जातकों को लाभ हो सकता है।

वृष – इस राशि के लोगों में नवीन विचारधारा और योजनाओं का जन्म होगा, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्ग दिखाएगा. लोहा व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, बड़ी मात्रा में माल खरीदने और बेचने का अवसर हाथ लगेगा. युवा वर्ग का करीबी मित्र के साथ मनमुटाव, उन्हें मानसिक रूप से कुछ परेशान कर सकता है. माता जी की सेहत को लेकर अलर्ट रहें, एकदम से उनका कमर दर्द बढ़ सकता है. जिस कारण उनके साथ आप भी चिंतित और परेशान नजर आएंगे. सेहत में चेस्ट इनफेक्शन होने की आशंका है, अभी आपको ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना है।

मिथुन – मिथुन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ नए दायित्व सौंपे जा सकते हैं, जो कहीं न कहीं आपके कार्यभार को दोगुना करेंगे. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं, उन्हें साझेदार पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, हिसाब-किताब की बातों में पारदर्शिता रखें. युवा वर्ग के विदेश से जुड़े काम बनते हुए नजर आ रहे हैं, यदि जॉब प्लेसमेंट विदेश में चाहते थे तो वह भी हो सकता है. मेहमान आगमन की संभावना है, मेहमान नवाजी में कोई कमी न होने पाए इस बात का खास ध्यान रखें वैसे भी कहा गया है, “अतिथि देवो भवः”. हेल्थ में हल्का-फुल्का सिर दर्द हो सकता है, हेड मसाज के बाद यदि नींद लेंगे तो आराम मिलेगा।

कर्क – इस राशि के लोग काम और बातचीत के जरिए कार्यस्थल पर प्रभावशाली व्यक्तित्व बनाने में आगे रहेंगे. प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल है, जो भी निवेश करेंगे उसका आगे चलकर अच्छा रिटर्न मिलेगा. युवा वर्ग आज दूसरों की समस्याओं का समाधान ढूंढने में व्यस्त रहेंगे, व्यस्तता इतनी रहेगी कि आपको अपने प्लान भी कैंसिल करने पड़ जाएंगे. कोई ऐसी बात परेशान कर सकती है, जिसकी वजह सिर्फ घर वाले होंगे और जिसका निदान भी उन्हीं के पास होगा. सेहत में ब्लड सरकुलेशन बढ़ाने वाले कार्यों को करना है, जितना हो सके फिजिकल एक्टिविटी करें।

सिंह – सिंह राशि के जिन लोगों का आज इंटरव्यू है या उच्च अधिकारी से मीटिंग है, उन्हें भाषा शैली बहुत अच्छी रखनी है. ऐसे लोग जो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने या खरीदने का काम करते हैं, उन्हें सोच समझकर डील करनी है. युवा वर्ग की सुबह देर से उठने की आदत उन्ही के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती हैं, इसलिए सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें. आज के दिन आपको दान पुण्य करना है, आसपास यदि कोई सामाजिक कार्यक्रम हो रहा है तो उसमें भी सहयोग कर सकते हैं. सेहत में एंजायटी लेवल बढ़ सकता है, कोई बात आपको इतनी परेशान करेगी जिस कारण आप शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ महसूस करेंगे।

कन्या – कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, काम को लेकर न तो बहुत ज्यादा तनाव लेंगे और न ही आप काम से फ्री रहेंगे. यदि व्यापारिक मामलों के संबंध में कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे थे, तो इस पर विराम लगने की संभावना दिख रही है. ग्रहों की स्थिति आपको दोस्ती यारी और मनोरंजन की ओर आकर्षित करेगी, लेकिन आपको इन सब से बचते हुए अपने काम को प्राथमिकता देनी है. करीबी रिश्तो को लेकर संवेदनशील रहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही अलगाव की नौबत भी ला सकती है. सेहत में सुबह की सैर सपाटा आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसे दिनचर्या में शामिल करने का विचार बनाना चाहिए।

तुला – तुला राशि के लोगों की ग्रहों की स्थिति काम को डबल करने वाली चल रही है, अर्थात आपको किए हुए कार्यों को पुनः भी करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्गों को अनावश्यक दूसरों के विवादों में नहीं बोलना है, इस समय सामाजिक छवि को साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को अध्ययन समय बढ़ाना है, साथ ही पढ़ाई करने के तरीके में भी बदलाव लाने है. समय की मांग को देखते हुए सिर्फ जरूरी खर्च ही करें, अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना ही समझदारी होगी. सेहत में घी, तेल, मक्खन से युक्त भोजन से परहेज करना है, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका है।

वृश्चिक – इस राशि के जिन लोगों ने प्रमोशन या डिपार्टमेंट का ही कोई एग्जाम दिया था, संभावना है कि उन्हें संतोषजनक परिणाम मिलेंगे. व्यापारी वर्ग की थोड़ी सी सावधानी, उन्हें बड़ी समस्या से बचाने में मदद करेगी इसलिए अपना हर एक कदम फूंककर रखें. समय और परिस्थिति को देखते हुए कभी-कभी सेल्फिश होना भी जरूरी है, इसलिए युवाओं को आज के दिन अपने कार्यों को प्राथमिकता देनी है. अपनों के सहयोग से निराशा और अकेलापन दूर होगा, इसलिए परिवार के साथ समय ज्यादा व्यतीत करें. सेहत में बीपी पेशेंट की हेल्थ आज के दिन कुछ डाउन हो सकती है, अपना ध्यान रखें और दवा समय पर लें।

धनु – धनु राशि के लोगों को महत्वपूर्ण लोगों का समर्थन प्राप्त होगा. आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है, ग्राहकों का आना-जाना भी बना रहेगा और ठीक-ठाक लाभ भी कमा सकेंगे. युवाओं की बात करें तो कामकाज के बाद जो भी समय मिलता है उसे अच्छे लोगों के साथ व्यतीत करें, इससे आपकी मानसिकता में भी सुधार होगा. माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जाने की योजना बना सकते हैं. सेहत में ब्लड से जुड़ी कोई बीमारी होने की आशंका है, जैसे- हीमोग्लोबिन की कमी या ब्लड इंफेक्शन आदि।

मकर – मकर राशि के जिन लोगों की आज प्रेजेंटेशन है उन्हें काम को रीचेक जरूर करना है, जिससे प्रेजेंटेशन अच्छी और प्रभावशाली हो सके. व्यापारिक काम से कुछ यात्राएं तो करनी पड़ेगी, लेकिन वह फालतू की साबित हो सकती है. लव कपल्स की बात करें तो वह शादी करने का निर्णय लेंगे, परिवार की ओर से भी रिश्ते को मंजूरी मिलने की संभावना है. महिलाओं को अपने और अपने परिवार के सम्मान का ध्यान रखना है, इसलिए आस-पड़ोस के किसी भी व्यक्ति से झगड़ा करने से बचें. सेहत में अपच की शिकायत हो सकती है, इसलिए रात का भोजन हल्का और सुपाच्य रखें।

कुंभ – कुंभ राशि के टीमलीडर को अन्य सदस्यों की कार्यक्षमता परखने के बाद ही, उन्हें काम सौंपने चाहिए. ऐसे लोग जो व्हीकल सर्विसिंग का काम करते हैं, उन्हें ग्राहकों की ओर से कुछ शिकायतें सुनने को मिलेगी. युवा वर्ग को ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखना है, आशंका है कि आज आपको आर्थिक दंड का भुगतान करना पड़ सकता है. पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी होने की आशंका है, ग्रहों की चाल को समझते हुए बातों को तूल देने से बचना चाहिए. सेहत में खानपान में संतुलन बनाए रखना है, मीठा, तीखा और ऑयली इनमें से किसी भी चीज को ओवरईटिंग करने से बचना है।

मीन – मीन राशि के आईटी सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा. व्यापारी वर्ग आय-व्यय दोनों ही मदों का लेखा-जोखा पास रखें, जिससे लाभ हानि का आकलन आसानी से किया जा सके. युवा वर्ग को फालतू की बातें और पुराने मामले परेशान कर सकते हैं, ऐसी स्थिति में विवेक से काम लें. जेनरेशन गैप होने से पिता और आपके विचारों का तालमेल बिगड़ा हुआ नजर आएगा. सेहत में नींद पूरी लेनी है, काम के साथ आराम को भी महत्व देंगे तभी आप आगे के कार्य भी अच्छे से कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी कोतवाली में ‘पति-पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, पति की चैटिंग पकड़कर धरने पर बैठी पत्नी
error: Content is protected !!