ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने नगर अध्यक्ष रोहित बुधलाकोटि के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: सेंट जोसेफ कॉलेज ने नैंसी कॉन्वेंट को 9-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगहमिशन ग्रीन के तहत डीएसबी परिसर में पौधारोपण, पदम और देवदार के पौधे रोपेग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में बीबीए बैच 2026 का भव्य इंडक्शन कार्यक्रम, ट्रेजर हंट में दिखा विद्यार्थियों का उत्साहहल्द्वानी में चला विशेष सफाई अभियान, महापौर गजराज बिष्ट ने कहा- सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं
खबर शेयर करे -

देहरादून। उत्तराखंड पाखरो रेंज घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग प्रकरण से संबंधित पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत अन्य लोगों को ईडी ने अब समन भेजे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरक सिंह रावत को 29 फरवरी को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया है।

इसके अलावा अन्य को अलग-अलग तिथियों में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। ईडी के छापे में कई जगहों से एक करोड़ रुपये से अधिक का कैश और 80 लाख रुपये से अधिक के जेवर बरामद हुए थे। ईडी ने पिछले दिनों हरक सिंह रावत, आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक आदि के यहां छापे मारे थे। इस छापे में पटनायक के घर पर इतना कैश बरामद हुआ था कि वहां पर नोट गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई थी।

इसके अलावा पूर्व डीएफओ किशनचंद व अन्य अफसरों के घर भी कैश व गहने ईडी ने जब्त किए थे। इसी क्रम में ईडी ने रावत की करीबी लक्ष्मी राणा के लॉकर खुलवाकर वहां से 45 लाख रुपये के जेवर बरामद किए थे। इस कार्रवाई में ईडी ने करीब 80 करोड़ रुपये के जमीनों के कागजात जब्त किए। साथ ही छह लॉकर को भी फ्रीज कराया था।

ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। अब ईडी की ओर से इन सभी को समन भेजकर पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया है। ईडी इस कैश और जमीन व सोने के जेवरों के संबंध में पूछताछ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को पटनायक के घर से कई लिफाफे भी अफसरों के नाम के मिले थे।

उन्हें भी ईडी जल्द समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। ईडी की इस कार्रवाई से घपले के वक्त तैनात रहे सभी अधिकारियों और नेताओं के खेमे में खलबली मची हुई है। सभी अपने-अपने हिसाब से ईडी की इस कार्रवाई से पार पाने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!