ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

परिवार में किसी बात को लेकर स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। धन खर्च अन्य दिनों के मुकाबले में अधिक होगा। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, विवाहित लोगों का ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

वृषभ

आत्मविश्वास में वृद्धि देखी जा सकेगी। शाम के समय में थोड़ा भावुक देखे जा सकते हैं। आपके खर्च अधिक होंगे, सलाह है कि कंट्रोल बनाए रखें। दिन परिवार का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता होगी। दांपत्य जीवन में कुछ चुनौतियां दिखेंगी, बिजनेस में लगे हुए लोगों को कोशिशें कायम रखनी होंगी।

मिथुन

मूड ऑफ रह सकता है। सर्जरी हो सकती है। कुछ लोग लंबी यात्रा की प्लानिंग भी कर सकते हैं। दवाइयों की खरीद में धन खर्च होगा। समान का ध्यान रखें वरना चोरी हो सकता है। दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बनेगी।

कर्क

मन में जॉब स्विच करने का विचार आ सकता है। नए अवसरों की खोज में रहेंगे। संभव है कि दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। जो लोग क्रिएटिव क्षेत्र से हैं, उनके लिए आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

सिंह

काम की अधिकता के कारण उलझे रहेंगे। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें चुनौतियां देखने को मिलेंगी। पिता के धन खर्च में वृद्धि देखी जाएगी। कार्यक्षेत्र पर थोड़ा चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं। अपने क्रोध को खुद पर हावी ना होने दें। ऑफिस में बॉस नाराज हो सकते हैं।

कन्या

किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं, इस समय प्लानिंग पर विलंब लगाएं क्योंकि ये समय सही नहीं है। पिता की सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। घर में किसीबड़े सदस्य से बहस हो सकती है। आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा, मंदिर में जाएं ताकि मन को शांति की अनुभूति हो।

तुला

रोज़मर्रा के जीवन में चीज़ों को बैलेंस करने की कोशिश करेंगे। जीवन आपके साथ सख़्ती से पेश आ रहा है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। किसी सरकारी अधिकारी से बहस होने की संभावना है। आर्थिक रूप से,ख़र्च बढ़ेंगे। सलाह है कि राज़ किसी के साथ साझा करने से बचें, क्योंकि कोई उनका इस्तेमाल ख़िलाफ़ भी किया जा सकता है। कुछ समय अकेले बिताना फ़ायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान का खास ख्याल रखें।

वृश्चिक

वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से वे सुलझ जाएंगी। बिजनेस में तरक्की देखने को मिलेगी। किसी पुरानी बीमारी या दर्द से छुटकारा पा सकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

धनु

थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। ख़र्च बढ़ेंगे। काम से जुड़े मामलों के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे और भी ज़्यादा चिड़चिड़ा और थका हुआ महसूस करेंगे। पुरानी बातें तनाव और चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान, बिना बात के मुद्दे कुछ तनाव पैदा कर सकते हैं। व्यवसाय में नुक़सान का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग जॉब स्विच करने का सोच सकते हैं।

मकर

क्रिएटिव महसूस करेंगे। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उनके लिए यह समय फ़ायदेमंद रहेगा। जो लोग उच्च शिक्षा के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप नौकरी या करियर में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। किसी दोस्त से मदद मिल सकती है।

कुंभ

इस दौरान किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है। इस दौरान बेचैनी महसूस कर सकते हैं, और मूड में होने वाले उतार-चढ़ाव आपके मन को परेशान कर सकते हैं। सलाह है कि शाम को टहलें, इससे राहत मिलेगा। मन में चल रही बातों के बारे में किसी दोस्त से बात करने की कोशिश करें।

मीन

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, क्योंकि शेयर बाज़ार में नुक़सान होने की संभावना है। क़ानूनी मामलों में आपरेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बहस करने से बचें, क्योंकि यह लड़ाई का रूप ले सकता है। जंक फ़ूड खाने से बचें, वरना इससे सेहत से जुड़ी समस्याएँ हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कसी सुरक्षा की कमान
error: Content is protected !!