आज का दिन मंगलवार है जो पवन पुत्र हनुमानजी को समर्पित है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से साधक के सभी दुख-दर्द दूर और परेशानियां समाप्त होती हैं। इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।
इसके साथ ही, आज नाग पंचमी के साथ मंगला गौरी व्रत भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिसे पसंद करते हैं, उनसे मिलकर खुशी होगी, सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, महत्वपूर्ण कार्य करना उचित होगा, साधनों में वृद्धि होगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। विरोधी आपकी योजना जानकर नुकसान पहंुचा सकते हैं, समय का उपयोग कर विवादों को टालना हितकर रहेगा, आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपकी नजदीकी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, उपहार या सम्मान प्राप्त होगा, उपयोगी उपकरणों की खरीद बिक्री हो सकती है।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपनी कमियों को दूर करने की हर संभव कोशिश करेंगे,स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, निजी व्यवसायिक कार्यो में गति आयेगी,रोजगार की प्राप्ति होगी।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। दूसरों के मामले से दूर रहें,विवाद में फंस सकते हैं,पारिवारिक यात्रा प्रसन्नतादायक रहेगी, व्यवसायिक कार्यो में गति आयेगी, स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहने वाला है बिना आगे पीछे सोचे शुरू की गई योजना में नुकसान की संभावना है, धन की कमी होगी, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी, यात्रा में सावधानी रखें।
तुला-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है धन के अभाव में योजना रूक सकती है, नये मित्र बनेंगे, शिक्षा संतान के कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है पसंदीदा व्यक्ति को अपनी भावनाओं से अवगत करायें, ताकि उपेक्षा से बच सके, ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा, मनोरंजक यात्रा होगी।
धनु-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है धन लाभ होगा, हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, नये संपर्क नेंगे, दूर गये मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा, नई जबावदारी आयेगी।
मकर-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है अचानक नई समस्या से विचलित हो सकते हैं, लेकिन युक्ति से मुसीबत टल जायेगी, आमोद प्रमोद के साधनों में वुद्धि होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, परिश्रम अधिक करना होगा, महत्वपूर्ण काम बनेगा, मनोमालिन्य की स्थिति भी बन सकती है।
मीन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है कार्यस्थल पर आपके लिये सबकुछ आसान होता जायेगा, सामाजिक कार्यो में भाग लेंगे, उद्देश्यपूर्ति का योग है, शुभ समाचार प्राप्त होगा।
