ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

आज हरियाली अमावस्‍या पर रवि पुष्‍य नक्षत्र का बेहद शुभ योग बन रहा है. जानिए आज का दिन मेष, वृष, मिथुन समेत सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

आज श्रावण या हरियाली अमावस्या है, इस दिन पेड़-पौधों की पूजा और नए पौधों को लगाना बेहद शुभ माना जाता है. ज्‍योतिषाचार्य पंडित शशिशेखर त्रिपाठी से जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल- रुचिकर कार्य न होने के कारण मेष राशि के लोग इसे बेमन से कर सकते हैं, शेष दिन की बात करें तो वह ठीक-ठाक रहने वाला है. व्यापारी वर्ग के लिए यात्रा के योग बनेंगे, ग्रहों की चाल को देखते हुए यात्रा से लाभ के योग है. युवा वर्ग का अनैतिक कार्यों के प्रति खिंचाव होगा, विवेक से काम ले अन्यथा सम्मान की जगह निरादर भी मिल सकता है. पसंदीदा भोजन का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा, किसी पार्टी का इन्विटेशन भी मिल सकता है. हाथ पैर में मोच या नसों में खिंचाव आने की आशंका है, भारी सामान उठाने से बचना चाहिए।

वृष दैनिक राशिफल- इष्ट आराधना से इस राशि के लोग दिन की शुरुआत करें, मन प्रसन्न रहने के साथ ऊर्जावान बने रहने में भी मदद मिलेगी. व्यापारी वर्ग को किसी विशेष काम के लिए दिनभर इंतजार करना पड़ सकता है, अंततः फल आपको सकारात्मक ही मिलेगा. युवा वर्ग की जेब ढीली होने वाली है, पार्टी देने या गिफ्ट देने जैसे कार्यों में धन खर्च होगा. बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें, विदेश जाकर पढ़ाई की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिल सकती है. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, तभी तनाव मुक्त हो सकेंगे और सेहत में भी सुधार होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल- गलतफहमी के कारण मिथुन राशि के लोगों की सहकर्मी संग दूरी बढ़ सकती है, मूड ठीक होने से काम में भी मन कम लगेगा. मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में संदेह है, ऐसे में व्यापारी वर्ग को हिम्मत और धैर्य रखनी है. ऐसे लोग जो काफी समय से दोस्तों के साथ वेकेशन प्लान कर रहे थे, वह आज अपनी प्लानिंग में सफल होंगे. बड़ी खरीदारी करते समय पारिवारिक सदस्यों की राय लेना जरूरी है, इसलिए उनसे सलाह मशवरा करने के बाद ही खरीदारी करें. कल की तरह आज भी फिटनेस पर फोकस करेंगे, अच्छी डाइट प्लान के साथ जरूरी एक्सरसाइज भी करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल – जिन कार्यों से सामाजिक दायरा बढ़े, इस राशि के लोगों को उन कामों पर अधिक फोकस करना है. कांट्रैक्ट बेस्ड काम करने वाले लोगों को सरकारी कामों की जिम्मेदारी भी मिल सकती है, इसलिए अवसरों को लेकर चौकन्ना रहे. सोशल मीडिया, पुराने दोस्त या पार्टनर के साथ घंटों बातें चलेंगी, आज के दिन युवा वर्ग जरूरी कामों को छोड़कर फोन में व्यस्त रहेंगे. परिवार में सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण माहौल तो शांत रहेगा लेकिन साथ बैठकर गपशप करने का मौका नहीं मिलेगा. यदि किसी को वायरल फीवर है तो उनसे दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल- कल क्या होगा इस बात की चिंता को लेकर सिंह राशि के लोग काफी परेशान नजर आएंगे. कर्मचारी छुट्टी की मांग कर सकते हैं, ऐसे में आपके ऊपर सारा कार्यभार आ सकता है. सैन्य विभाग में इच्छा रखने वाले युवा वर्ग फिजिकली रूप से काफी एक्टिव रहें, अन्यथा शुरुआती दौर में बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उम्रदराज लोगों का सम्मान करें, उनके साथ हुई कड़वी बातों को दिल पर न लें. हाई बीपी पेशेंट को अपना ध्यान रखना है, बीपी मॉनिटर करते रहें क्योंकि एकदम से बीपी बढ़ने पर सेहत ज्यादा खराब हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन कल की अपेक्षा ज्यादा शांति दायक रहेगा, जिस कारण अपने काम पर अच्छे से ध्यान दे सकेंगे. ऐसे व्यापारी जो लोन के लिए बैंक के चक्कर काट रहे थे, तो आज आपके काम बनने की संभावना है. युवा वर्ग को दोस्त के काम से या उनकी मदद करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. कार्यों को बीच में छोड़ने से पहले परिवार वालों से बात जरूर करें, उनकी ओर से पूरा सपोर्ट मिलने की प्रबल संभावना है. जितना हो सके घर में रहे यदि बाहर जाते भी हैं तो मास्क पहनना बिल्कुल न भूलें अन्यथा अस्थमा पेशेंट की तबीयत खराब हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल- तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भागदौड़ भरी दिनचर्या रहने वाली है, शाम तक काफी थकान महसूस कर सकते हैं. यदि नया व्यापार शुरू करने का विचार बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुकना आपके लिए बेहतर होगा. पार्टनर को अपनी गलतियों का एहसास होगा, माफी मांग कर पुनः बात शुरू करने का आग्रह कर सकते हैं. अपनों की खुशी को ध्यान में रखें, क्योंकि सबके खुश रहने में ही आपकी उन्नति है. थकान के कारण बदन दर्द, सिर दर्द जैसी छोटी मोटी समस्याओं से घिर सकते हैं, कुछ देर आराम करने पर सेहत में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल- इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, कुशल व्यवहार के जरिए नेटवर्किंग मजबूत होगी. लेन-देन की बातों को लेकर व्यापारी वर्ग की क्लाइंट संग बहस होने की आशंका है, बात आगे न बढ़ने पाएं इस बात का ध्यान रखें. अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए युवा वर्ग दूसरों का फायदा उठा सकते हैं. पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी, तो वहीं अपनों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है. सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है, संतुलित खानपान के साथ दिन व्यतीत करें।

धनु दैनिक राशिफल- धनु राशि के जो लोग किसी कंपनी के अधिवक्ता है या हिसाब-किताब से जुड़े काम संभालते हैं, वह सलाह बहुत सोच समझकर दे. धन की व्यवस्था पूरी होने से व्यापारी वर्ग की कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, कारोबार का अच्छा प्रचार प्रसार कर सकेंगे. ऐसे युवा जो किसी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वह लोगों का मुंह मीठा करने के लिए तैयार हो जाए. घर में मेंटेनेंस का काम शुरू कर सकते हैं, प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य करवाएं अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. चोटिल होने की आशंका है, इसलिए वाहन प्रयोग सावधानी से करें इसके साथ ऊंचाई पर काम करते वक्त भी जरूरी एहतियात बरतना न भूलें।

मकर दैनिक राशिफल – इस राशि के जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, वह जॉब लेटर लेकर ही बाहर निकलेंगे. नए काम में निवेश करने से बचें, क्योंकि सिवाय समय और धन बर्बादी के अलावा आपके हाथ कुछ नहीं लगने वाला है. युवा वर्ग लड़ाई झगड़े से दूर रहे हैं, अन्यथा छोटी सी बातों के लिए भी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. बच्चों के लड़ाई झगड़ों के कारण बड़ों में भी विवाद होने की आशंका है, ऐसे मामलों में समझदारी से काम लेना चाहिए. अनिद्रा के शिकार होने से सेहत कुछ नरम लग सकती है, इसलिए नींद पर्याप्त मात्रा में ही लें।

कुंभ दैनिक राशिफल- कुंभ राशि के लोगों को सीनियर के साथ रहने और काम करने का मौका मिलेगा, इस दौरान सीखने पर फोकस करें. लोहा व्यापारियों के लिए दिन शुभ है, कम लागत में अच्छा माल मिलने की संभावना है . पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या कहीं और घूमने जाने का प्लान बन सकता है. विवादित जमीन बंटवारा को लेकर घर के सदस्यों में तीखी नोकझोंक होने की आशंका लग रही है. मांस, मदिरा और तले भुने भोजन से परहेज करते हुए सात्विक भोजन का सेवन करें।

मीन दैनिक राशिफल- इस राशि के लोग पेंडिंग कार्यों को निपटाने में जोर शोर से लग जाएंगे, छुट्टी से पहले काम करने में सफल भी होंगे. सरकारी कार्यों के प्रति सजग रहे, दूसरों पर निर्भर रहने की वजह स्वयं आगे बढ़कर कार्य करें. करियर, नौकरी को लेकर युवा वर्ग काफी परेशान रहने वाले हैं, प्रयास जारी रखे जल्दी योग्यता अनुसार रोजगार मिलेगा. घर का माहौल कुछ उदासीन रहने वाला है. आज अपने से ज्यादा दूसरों की सेहत का ध्यान रखना है, क्योंकि घर के वृद्ध व्यक्ति की सेहत एकदम से खराब होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाला : 1377 अपात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समाज कल्याण पेंशन बंद, जिलों में जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!