ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष

दिन कुछ न कुछ मुश्किलें देने वाली हो सकती हैं, किसी न किसी बात को लेकर घर पर भी कुछ मतभेद बने रह सकते हैं जिन्हें सुलझाना आसान नहीं होगा। काम के चलते कुछ यात्रा भी कर सकते हैं जो शायद अभी खर्च और थकान ही बढ़ाने वाली हैं।

कई मायनों में एक छिपा हुआ कंपटीशन देने वाली है यानी के लोग विरोध में सामने न हों लेकिन पीठ पीछे काफी कुछ चल रहा होगा। कारोबार को लेकर ध्यान से सौदे करने की जरूरत है। पैसों को लेकर खर्च की अधिकता देने वाला है। कुछ चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।प्यार भरे रिश्ते इस समय होकते हैं किसी दूसरे के चलते विवाद या तनाव का शिकार। इस दौरान शरीर में दर्द बुखार या अन्य कोई परेशानी उभर सकती है।

वृष

काम के साथ-साथ इस समय कुछ बदलाव का भी मौका होगा, घर को सजाने या उसमें कुछ चेंज करने की कोशिशें भी अच्छी रहने वाली हैं। इस समय घर पर दोस्तों के आने से अलग ही रौनक लगने वाली है।काम के लिहाज से अपने रचनात्मक पक्ष में ज्यादा अच्छे रहने वाले हैं। इस दौरान आप के काम में कुछ नवीनता दिखाई दे सकती है। इस समय के दौरान काम या किसी सौदे को लेकर यात्रा भी हो सकती है। ये समय आपको कुछ अपने ऊपर होने वाले खर्च की स्थिति को अधिक दिखा रहा है। इस समय काफी बातों के चलते रहेंगे आप के लिए कमजोर क्योंकि कोई न कोई शक या संदेह दिलों में ला सकता है दूरी का असर।इस सप्ताह आप छोटी छोटी बातों से हो सकते से परेशान जिससे दिक्कत हो सकती हैं।

मिथुन

दिन की स्थिति रह सकती है कुछ मामलों में उलझनों से भरी हुई। घर पर कुछ काम कर सकते हैं भ्रमित। बच्चों को लेकर उनकी पढ़ाई से संबंधित बातचीत होगी उनके लिए एक अच्छे मार्गदर्शक बनेंगे। इस समय के दौरान लगातार कामकाज में लगे रहना अपने आस पास के माहौल से भी दूर ले जाने वाला हो सकता है।आर्थिक स्थिति के मामले में दिन रहेगा कुछ दोस्तों के साथ खर्चीला या फिर किसी भाई बंधु के लिए खरीदारी भी हो सकती है। प्रेम संबंधोंमें अचानक से किसी से मिल सकते हैं या बातचीत आगे बढ़ सकती है।सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, लेकिन किसी खेलकूद में चोट न लगे इस बात का रखें ख्याल।

कर्क

दिन कुछ आत्मविश्वास को देने वाला रह सकता है। कामों को लेकर भी सक्रिय रहेंगे, लेकिन किसी पारिवारिक विषय को लेकर मन थोड़ा बेचैन हो सकता है। शांत रहते हुए मेहनत करते रहना बेहद आवश्यक रहेगा।कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी में हैं तो अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं, लेकिन अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है।आर्थिक स्थिति स्थिर रहने वाली है, किसी जरूरी घरेलू खर्च के कारण बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को समय कम ही दे पाते हैं, प्रेम संबंधों में उन बातों से परेशान न हों जो किसी बाहरी व्यक्ति के कारण प्रभावित हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा असर पर यात्रा के दौरान कुछ दर्द की शिकायत बढ़ सकती है।

सिंह

दिन काम के साथ साथ घर के लोगों के साथ समय बिताने वाला देगा। परिवार और काम दोनों के बीच संतुलन भी बना सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी राय अहम होगी। काम के मामले में मेहनत रंग ला सकती है। लंबे समय से अटका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना है। सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाएं।आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें वैसे तो आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। दिन घर परिवार की जिम्मेदारी ही बहुत अधिक रहने वाली है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खानपान में लापरवाही न करें। गले या सर्दी-जुकाम की हल्की समस्या हो सकती है।

कन्या

दिन अपने ही अनुसार काम करने की इच्छा को बढ़ा सकता है। इस समय घर पर किसी के साथ बातचीत में बहस बढ़ सकती है, इसलिए जितना हो सके स्वभाव में अड़ियल रुख न अपनाएं। कार्यक्षेत्र में पुरानी बातें या अनुभव फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं। किसी नए काम में शामिल होने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन इसमें आगे बढ़ना मुश्किल रह सकता है।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन मित्रों के साथ बाहर जाना या किसी रिश्तेदार के लिए खरीदारी करने से खर्च बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत में प्रगति हो सकती है।यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, चोट लगने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

तुला

दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। परिवार और घर-गृहस्थी के मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। किसी पुराने विषय पर फिर से चर्चा हो सकती है, जिससे मन में हलचल रहेगी, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी, परंतु मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा, रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं नए विचार सामने आ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ बातचीत में उलझने से बचें क्योंकि इससे विवाद भी बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। बचत की योजना बनाना लाभकारी रहेगा।प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई असर डालने वाली है ऎसे में बाहरी लोगों में प्यार को खोजने वाले हैं।पेट या छाती से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें।

वृश्चिक

दिन घर हो या सोशली दोनों ही मामलों में नेतृत्व क्षमता से भरा सकता है। अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करेंगे और लोग बातों को महत्व देंगे। परिवार में कुछ न कुछ धार्मिक गतिविधियां भी हो सकती है। काम के स्थान में प्रयासों की सराहना हो सकती है कुछ अधिकारी भी सहयोग दे सकते हैं। किसी प्रस्तुति या महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो रहे हैं तो सफलता के योग हैं। व्यापार में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है, इनकम के नए स्रोत बनने की संभावना है बस दिखावे में अधिक खर्च करने से बचें। प्रेम संबंधों में रोमांस बना रहने वाला है, जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा वैसे बड़ों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अधिक रहने वाली है।

धनु

दिन योजना बनाते हुए व्यतीत हो सकता है। घर पर बड़ों की ओर से काम अधिक मिलने वाला है काम को व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। किसी अधूरे कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत बढ़ने वाली है, किसी न किसी काम के चलते बार बार चीजों को करना पड़ सकता है जिसके कारण गुस्सा भी बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश में हैं तो कोई समाचार मिल सकता है। व्यापार में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।आर्थिक स्थिति के मामले में दिन बेहतर रहने वाला है, कुछ माता-पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में जरूरत होगी की एक दूसरे की मदद मिल सकती है।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा चुस्ती से भरे भी रहने वाले हैं किसी खेलकूद जैसी एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

मकर

घर में किसी बड़े सदस्य की सलाह मार्गदर्शक हो सकती है, इस दौरान अगर कोई काम करने में परेशानी हो रही है तो मदद भी मिल सकती है। बच्चे काफी मदद कर सकते हैं।काम के मामले में स्थिति मौके तो देगी लेकिन कुछ लोग प्रतिस्पर्धा में शामिल रह सकते हैं। कारोबार को लेकर कहीं जाने का प्लान बन सकता है काम सफल भी रह सकते हैं। दिन आर्थिक मामले में कुछ ज्यादा चीजों को लेकर सेविंग के मूड में तो होंगे जिसका लाभ होगा।पेट या पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लेना और नियमित दिनचर्या को बनाते हैं।दिन की स्थिति काम में ज्यादा भागमभाग के चलते कुछ परेशानी दे सकती है इसलिए सावधानी से काम करें।

कुंभ

दिन की स्थिति थोड़ा मानसिक रुप से बेचैन बना सकती है, घर पर कुछ न कुछ बातें परेशान कर सकती है, वहीं इस समय के दौरान कोई गलतफहमी चल रही थी तो उसे सुलझाने का उचित समय है। सही दिशा देने की कोशिश करेंगे। प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो निरंतरता बनाए रखें कुछ मामलों में परेशानी बनी रह सकती है। संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल संकेत दे रहा है। प्रेम संबंधों के मामले में दिन तनाव या अलगाव को दे सकता है। इस समय अपनी बातों पर रखें नियंत्रण जिससे स्थिति संतुलित रह सकती है। पेट या पाचन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार लें और नियमित दिनचर्या अपनाएं।

मीन

स्वयं के कामों को लेकर कुछ ज्यादा ही भागमभाग से रह सकते हैं प्रभावित। इस समय परिवार में जरूरी कामों को लेकर कुछ लंबी बातें बनी रहने वाली हैं साथ ही बच्चों के साथ खेलकूद भी दिनचर्या में शामिल रहेगा ऎसे में काफी व्यस्तता बनी रहने वाली है। नौकरी में कुछ जरूरी फाइल्स या फिर कोई डील करने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जो लोग साझेदारी के कामों को कर रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रह सकता है सहयोगियों की ओर से कुछ अच्छे विचार भी मिलेंगे।दिन घर के बड़ों से बच्चे कुछ पैसों की मांग कर सकते हैं।प्यार की स्थिति दिन आपके साथ बनी रहने वाली है,साथी कुछ न कुछ कामों में सहयोगी रह सकता है। सेहत सामान्य रहेगी इस समय आस पास कि चीजों की साफ सफाई बना के रखें क्योंकि धूल इत्यादि के कारण समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 3 मार्च 2026
error: Content is protected !!