आज का दिन शनिवार है। जो न्याय एवं कर्मफल के देवता भगवान शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पूजा के साथ कर्मों का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
शनिवार के दिन लोग दुख से छुटकारा पाने के लिए भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करते हैं जिससे उन्हें पूजा का शुभ फल प्राप्त होता है।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। इसके साथ ही, आज अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।
मेष-
धीमी गति से चल रही योजनाओं पर ध्यान दें। दौड़धूप अधिक होगी। लाभ मिलेगा। कामकाज बनने से प्रसन्नता होगी।
वृषभ-
सामाजिक कार्यक्रमांे में शामिल होकर खुशी मिलेगी। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यो की रूपरेखा बन सकती है।
मिथुन-
आपके साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज कल पर न टालें। किसी पर अधिक भरोसा करना हानिकारक रहेगा। धार्मिक कार्य बनेगा।
कर्क-
कारोबारी विस्तार की संभावना है। प्रापर्टी के कार्योमें सावधानी रखें। किसी अजनबी से मुलाकात लाभदायक सिद्ध होगी।
सिंह-
बिपरीत स्थिति को अपने लिये अनुकूल बना लेंगे। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक एवं व्यापारिक कामकाज होगा। पारिवारिक या़त्रा होगी।
कन्या-
सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लेकर आगे बढें़। विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकते हैं। लाभदायक काम बनने का योग है।
तुला-
कार्य क्षेत्र में समझौता करना लाभदायक रहेगा। विवादित मामले सुलझने के आसार हैं। सुख, सम्मान, प्रतिष्ठा बढेगी। दुविधा दूर होगी।
वृश्चिक-
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, सहयोगी आपकी मेहनत का लाभ उठायेंगे। धार्मिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। मित्रों की मदद करेंगे।
धनु-
पारिवारिक मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। वैभव के सामान पर खर्च होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मकर-
रूखे व्यवहार से मित्र वर्ग नाराज हो सकते हैं। वाणीं पर संयम रखना आवश्यक है। उच्च अध्ययन एवं अध्यापन का योग है। कामकाज में व्यस्तता रहेगी।
कुम्भ-
आय के साधनों में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की योजना बनेगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है।
मीन-
कानूनी मामले में आपका पक्ष मजबूत होगा। अनुभव का लाभ मिलेगा। पारिवारिक कार्यो में समय का ध्यान रखकर कार्य करना लाभदायक रहेगा।
