ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दुबई। खाड़ी के अरब देशों में बारिश न के बराबर होती है, लेकिन जलवायु का असर यहां भी दिखने लगा है. यहां यूएई के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश जारी है. यहां सोमवार रात से ही बिजली की चमक और गरज के साथ रुक-रुक तेज बारिश हो रही है।

हालात यह हो गए हैं कि रेगिस्तान में बाढ़ आ गया. इसे देखते हुए UAE के क्राउन प्रिंस ने सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की घोषणा कर दी है।

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि बारिश के कारण कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बाढ़ आ गई. सोमवार देर रात शारजाह और अल ऐन में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश हुई. इस दौरान कई जगहों पर खूब ओले भी गिरे।

https://twitter.com/NyxNoLimits/status/1780129467123335533?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1780129467123335533%7Ctwgr%5E7c6ba4dde23f5e49d8a0fd4c89e004de5582b710%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

यह भी पढ़ें :  सोनम के बाद अब अंजू निकली बेवफा...' हनीमून पर पति को दी दर्दनाक मौत, पूरी कहानी जान काँप जायेगी रूह

इस बीच सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई लोगों ने दुबई और अल ऐन सहित विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश के वीडियो शेयर किए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, यहां बुधवार तक और भी बारिश होने का अनुमान है। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने बताया कि मौसम अस्थिर रहेगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

यहां मध्य से तेज बारिश के अलावा कुछ जगहों पर बिजली और गड़गड़ाहट के साथ तापमान में उल्लेखनीय कमी की उम्मीद है।

You missed

error: Content is protected !!