नैनीताल में पर्यटक घूमने के लिए सरोवर नगरी पहुंचे, प्राणी उद्यान में रही पर्यटकों की भीड़
रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। होली की छुट्टियां और वीकेंड होने के चलते भारी संख्या में पर्यटकों का नैनीताल में जमावड़ा देखने को मिला इसी के साथ पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के चेहरे में खुशी देखने को मिली पर्यटकों के भारी संख्या में आमद के चलते पर्यटन सीजन में बढ़ोतरी हुई है शहर के अधिकांश होटल भी इस दौरान पैक नजर आए।
बता दें कि शुक्रवार से ही नैनीताल मे पर्यटकों का आना शुरू हो गया जो सिलसिला शनिवार तक जारी रहा। सुहावने मौसम के बीच नैनीताल में कई राज्यों के पर्यटक भ्रमण को पहुंचे। इस दौरान मॉल रोड, तल्लीताल तथा मल्लीताल पंत पार्क,भोटिया बाजार,केप गार्डन, सरियाताल,हिमालय दर्शन,स्नोव्यू, नयनापीक, हनुमानगढ़ी, बारापत्थर किलबरी,पंगूट, खुर्पाताल,चिड़ियाघर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों में पर्यटकों के जमावड़े की वजह से खूब रौनक देखने को मिली।
पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन तथा रोपवे व घुड़सवारी का लुफ्त उठाया तो वही नगर की तल्लीताल व मल्लीताल की बाजारों के साथ ही तिब्बती, भोटिया तथा पालिका बाजार के साथ ही पंत पार्क में लगी अस्थायी दुकानों के साथ ही माल रोड से खूब खरीददारी की।
वही कनाडा से आई पर्यटक महिला पहली बार नैनीताल घूमने आई थी और आज इन्होंने वन्य जीव दर्शन किए जहाँ आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अभी नैनीताल जैसे शहर में प्रकृति बची हुई है।असली प्रकर्ति का लुफ्त लेना हो तो वह नैनीताल आ सकता है।
यह काफी सुंदर दृश्य देखने को मिले। नैनीताल प्राणी उद्यान में आकर उन्हें काफी सुकून मिला।
पर्यटक नीलम राज ने बताया कि नैनीताल में नौकायान का लुफ्त उठाया।हिमालय दर्शन टिफ़िन टॉप स्व्यू आदि दर्शन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली तो दूसरी तरफ जू बंगाल टाइगर साइबेरियन टाइगर भालू को देखकर काफी खुशी मिली। इसके साथ ही लोगों ने वन्य जीव की फोटो अपने मोबाइल में कैद की और तराई से अच्छा मौसम नैनीताल का हों रहा है।



