ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। थाना मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत सतबुगा के पास मलवा आने से भवाली मार्ग में यातायात बंद हो गया था।

जिसे JCB से खुलवाकर यातायात सुचारू रूप से चलाया गया।

भालूगाड़ रोड कलसियालेख से पदमपुरी को जाने वाले पोखराड बरसाती नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। वाहन को रोका जा रहा है।

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर  कमित जोशी सहित पुलिस बल मौके पर तैनात है।

नैनीताल पुलिस की सभी से अनुरोध है कि कृपया बरसात में पहाड़ों की ओर यात्रा करने से बचें। किसी भी प्रकार की सहायता हेतु डायल 112 में संपर्क करें।

लगातार भारी बारिश के कारण मेढक पत्थर खैरना में लगातार बोल्डर और मलवा आ रहा है, कृपया अनावश्यक पहाड़ो पर यात्रा न करें।
सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़ें :  एनडीआरएफ की 15वीं वाहिनी ने पतलोट व खन्स्यू में छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

You missed

error: Content is protected !!