ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सड़क बनाने वाली मशीन से कार टकराई,दो दोस्त की मौके पर ही मौत,तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल

रुद्रपुर। मटकोटा मोड़ के पास सड़क बनाने वाली मशीन से कार टकराई गई। जिससे उसमें सवार दो दोस्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उनका तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जबकि घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर पांच दिनेशपुर निवासी 28 वर्षीय गोपाल मल्लिक पुत्र केशव मल्लिक अपने दोस्त वार्ड चार दिनेशपुर निवासी 26 वर्षीय सोनू सरकार पुत्र धर्म चंद्र सरकार व वार्ड पांच दिनेशपुर निवासी 26 वर्षीय दीपू ढाली पुत्र बाबू ढाली बुधवार को किसी काम से रुद्रपुर गए हुए थे।

वह रात करीब एक बजे के आसपास आइ-20 कार से घर लौट रहे थे। मटकोटा मोड़ के पास सड़क बन रही है। 

देर रात सड़क बनाने वाली मशीन से उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही कार चला रहे गोपाल मल्लिक व सोनू सरकार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उनका तीसरा साथी दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंतनगर थाना पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से घायल दीपू ढाली को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी हालत गंभीर देख हाई सेंटर रेफर कर दिया था। शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया

साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना मृतक गोपाल और सोनू के स्वजन को देते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गोपाल और सोनू की मृत्यु की खबर सुनते ही स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। 

यह भी पढ़ें :  डीएसए नैनीताल के महासचिव बने मनोज जोशी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
error: Content is protected !!