ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत 

हल्द्वानी। बरेली रोड मोटाहल्दू के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक ने सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय अंशु कुमार पुत्र जगदीश लाल निवासी महावीर नगर गदरपुर ऊधम सिंह नगर बीते सोमवार की देर शाम हल्द्वानी से गदरपुर की ओर बाइक से जा रहा था।

मोटाहल्दू के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।इसके बाद राहगीरों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस से एसटीएच अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल चौकी के दरोगा मो. आकिल सिद्दीकी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!