ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

होटल सुंदरम पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय हीमोग्लोबिन पेथी कार्यशाला आयोजन किया गया 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

हल्द्वानी।  होटल सुंदरम में 2 दिवसीय राज्य स्तरीय हीमोग्लोबिन पेथी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ डॉ विनिता साह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला पर जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, उधमसिह नगर के चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें थैलीसिमिया , हिमोग्लोबिनो पेथी पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

डॉ विनीता साह द्वारा प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पांडे निवाड़ पर समाज कल्याण के सहयोग से बन रहा नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।

डॉ विनीता साह द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हल्दूचौड़ का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को हल्दूचौड़ स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार करने हेतु निर्देश दिये गये। 

हल्दूचौड़ पर स्वास्थ सुविधाओ के विस्तार हेतु महानिदेशालय से हर सम्भव मदद का आश्वाशन उनके द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ स्वेता भंडारी को दिये गये।

इस मौके पर डॉ नवीन तिवारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,डॉ हरिश पांडे, डॉ सुधीर कन्याल, मदन महेरा, राघवेंद्र रावत, रूपेश ममगई, मनोज बाबू , दीवान बिष्ट, उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  महिला दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने वर्चुअल संबोधन में खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
error: Content is protected !!