ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शारीरिक शिक्षा विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट एंड रिहैबिलिटेशन पर दो दिवशीय कार्यशाला का समापन

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  शारीरिक शिक्षा विभाग डी एस बी परिसर नैनीताल और द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन। मुख्य वक्ता के रूप में डॉo रमनदीप कौर ( डायरेक्टर इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिजियोथेरेपी एंड हेल्थ केयर) दिल्ली द्वारा खेलों से सम्बंधित होने वाली चोट तथा पुनर्वास पर विस्तार से चर्चा की आज के सत्र में मैडम द्वारा खेलों में होने वाली विभिन्न चोटों का होने वाला प्राथमिक उपचार विभिन्न प्रकार की थैरेपी जैसे कपिग थैरेपी फ़्लॉस उपचार पुलिस कॉन्सेप्ट, टेपिग तथा प्राथमिक उपचार के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरणों का प्रदर्शन कर विस्तार से बताया ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री दिनेश चंद्रा जी कुल सचिव कुमाऊ विश्वविद्यालय नैनीताल ने इस कार्यशाला के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई दी तथा बाहर से आयी मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंच का संचालन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित  हेमंत बिष्ट जी के द्वारा किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार ने कार्यशाला का सफलतम आयोजन के सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस अवसर पर डॉक्टर नगेन्द्र प्रसाद शर्मा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, डॉक्टर रितेश शाह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डिमरी जी प्रोफ़ेसर एच सी एस बिष्ट श्री विशन सिंह मेहता डॉक्टर विजय कुमार डॉक्टर सीमा चौहान डॉक्टर हरदेष शर्मा, श्री अपूर्व बेस्ट श्री सुनील कुमार अनीता रावत व शुभम विश्वकर्मा, ललित बाहर से आए प्रतिभागी विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : 10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े पर IG कुमाऊँ सख्त, धनंजय गिरी प्रकरण में चौकी इंचार्ज निलंबित, SIT गठित

You missed

error: Content is protected !!