ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जमरानी बांध परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: 600 मीटर डायवर्जन टनल तैयार, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

हल्द्वानी। कुमाऊं और उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन मानी जा रही जमरानी बांध परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

परियोजना के तहत बनाई जा रही दो टनलों में से पहली 600 मीटर लंबी डायवर्जन टनल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी 644 मीटर लंबी टनल में अब केवल 90 मीटर की खुदाई शेष रह गई है।

जमरानी बांध के महाप्रबंधक महेश खरे के अनुसार, पांच चरणों में पूरी होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का अब तक करीब 22 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। लगभग 3800 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस बांध को जून 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद कुमाऊं के तराई क्षेत्र के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई इलाकों को भी पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति हो सकेगी। इससे लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  मानसून में लापरवाही नहीं चलेगी: सड़कों के निरीक्षण, गड्ढों की तत्काल मरम्मत और 24x7 QRT तैनात करने के निर्देश
error: Content is protected !!