ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजुनाथ टीसी के ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध हथियारों की सप्लाई का भंडाफोड़; SOG-चोरगलिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, 8 अवैध तमंचे तथा 10 कारतूस बरामद, तस्कर गिरफ्तार2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल, समय से पहले चुनाव की अटकलें तेजबच्चे की परवरिश पर बंदर ने सिखाया बड़ा सबक,बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं: उत्तराखंड पुलिस के बंदरों वाले वीडियो ने दिया बड़ा संदेशदिल्ली से घर लौट रहे नैनीताल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर17 दिन से दो मासूम बच्चों संग लापता विवाहिता, पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, अनहोनी की आशंका
खबर शेयर करे -

नैनीताल। रविवार (05 अप्रैल 2026) को एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने सनसनी फैला दी।

दोनों ही घटनाएं कालाढूंगी क्षेत्र के प्रिया बैंड के आसपास हुईं, जहां पर्यटकों और कर्मचारियों से भरी टैम्पू ट्रैवलर गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट गईं।

हादसों में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहला हादसा:

दिल्ली के भोगल क्षेत्र से चामुंडा पेट्रोकेमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड के 11 कर्मचारी और एक छोटी बच्ची टैम्पू ट्रैवलर (DL 1VC 4647) से नैनीताल घूमने आए थे। वाहन को अनुज (45 वर्ष) चला रहे थे। प्रिया बैंड से करीब 2 किलोमीटर नीचे कालाढूंगी की ओर जाते समय वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में राजीव (40 वर्ष), पूजा नागपाल (40 वर्ष), मीनाक्षी (27 वर्ष), चालक अनुज (45 वर्ष) और उत्कर्ष यादव (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी में जारी है।

दूसरा हादसा:

वहीं दूसरी घटना में मोदीनगर, गाजियाबाद से आए 35 पर्यटकों के समूह की एक टैम्पू ट्रैवलर (HR 55AQ 0502) भी प्रिया बैंड से करीब 2 किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर पलट गई। इस वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार थे।

हादसे में गिरीश उर्फ कैलाश (37 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। इसके अलावा सतीश कुमार समेत अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज कालाढूंगी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

रेस्क्यू और कार्रवाई:

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही कोतवाली कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और राहत-बचाव कार्य तेजी से किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में दोनों हादसों का कारण वाहनों का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। पहाड़ी मार्ग, तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही जैसे कारणों की भी जांच की जा रही है।

इन दो बड़े हादसों के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें :  मोहर्रम और वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

You missed

error: Content is protected !!