नैनीताल के मल्लीताल बी डी पांडे अस्पताल के पीछे दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। राह चलते बी डी पांडे अस्पताल के पीछे दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट इसमें दो युवक बुरी तरह से घायल हुए।
जानकारी के अनुसार मल्लीताल चार्टन लॉज निवासी पंकज अपने दोस्त के साथ घर से नीचे को आ रहा था। तभी मल्लीताल निवासी युवक से उसकी टक्कर हो गई ।
मामूली सी टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया विवाद बड़ा तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई । दो यूवको के सिर पर गंभीर चोटे आई हैं ।
दूसरे पक्ष के लोगो ने भी बी डी पांडे अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। पंकज ने बताया कि बीडी पांडे अस्पताल के पीछे काम चल रहा था तो पंकज युवक से टकरा गया पंकज ने माफी मांगी तो युवक बौखला गया तो उसने लोहे के पंच से उसके और दोस्त के ऊपर हमला कर दिया।
डॉक्टर ने दोनों युवकों का उपचार जिसमें एक युवक के सिर पर दो टाके और दूसरे युवक सिर पर तीन टांके आए हैं ।
एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
एस आई दीपक कार्की ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर पहले पक्ष के भुवन बुदलाकोटी और पंकज गरजौल जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ अली के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
