ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

विधायक कैड़ा के नेतृत्व मै 300 से अधिक कांग्रेसियो समेत तमाम जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 भीमताल।  विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व मै भीमताल भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय मै विधिवत रूप से कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पूर्व मै विधायक प्रत्याशी रहे, व कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य समेत सैकड़ो लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली हैं।

इस दौरान सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने कहा, लगातार पार्टी में शामिल होने वालों का सैलाब बताता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में समूचा उत्तराखंड भी भाज़पामय हो गया है । इसलिए मोदी जी के चुनावी रथ का राज्य की सभी सीटों पर प्रचंड जीत की हैट्रिक के साथ आगे बढ़ना निश्चित है ।

विधायक कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम पुष्कर सिंह धामी व अजय भट्ट के नेतृत्व मै आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र भीमताल सहित पुरे प्रदेश मै हमारी सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है  

 इस दौरान सांसद भट्ट ने सभी नवांगुतों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया ।

उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को उनके मान सम्मान का भरोसा दिलाया । उन्होंने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश की भांति प्रदेश का भी चौमुखी विकास हो रहा है।

आज देशवासियों को आगमी 5 वर्षों में भारत के तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने और विकसित देशों में शुमार होने का पूरा भरोसा है । साथ ही वर्तमान नीतियां और हालत बताते हैं कि इस सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के नाम होने वाला है। यही वजह है कि लगातार एक के बाद एक, प्रदेश स्तर व विधानसभा स्थर पर ज्वाइनिंग अभियानों में विभिन्न पार्टियों के राजनैतिक कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ रहा रहा है 

 विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व मै कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक प्रमुख चम्पा आर्य रामगढ़ ,जिला पंचायत सदस्य ममता सागर, पूर्व मै भीमताल विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े प्रकाश आर्य, भीमताल कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष खष्टी राघव,प्रधान राजू पलडीया,बाली राम, पुष्कर सिंह रैकवाल, अमन थापा, दीवान राम हेमा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, भावना देवी, राजेश कुमार, पंकज कुमार दिनेश चंद्र, कमल सुयाल, दीवान राम, शेखर पलडीया, हेम भट्ट, नन्दन सम्मल, विशन मेहता, दयाल बेलवाल, लाल सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीर राम सहित 300 से अधिक लोगो ने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जॉयनिंग समिति के प्रदेश सयोजक गोबिंद बिष्ट, गोपाल रावत,खीमा शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमला आर्य, अंकित पांडेय, प्रदीप बिष्ट, नरेश नयाल, नितिन राणा, बहादुर नगदली, भावना महरा अनिल चनोतिया सहित आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आयुर्वेदिक सामान बेचने की आड़ में चरस तस्करी, युवक गिरफ्तार
error: Content is protected !!