ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी के मुख्य अभियन्ता को सोंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। मुख्य अभियंता को पत्र लिखते हुए हरीश पनेरू ने कहा कि आप को अवगत कराते हुए निवेदन करना है कि हैड़ाखान मोटर मार्ग पर पिछले लगभग दो साल से 1 किलोमीटर पर काफी खराब हालत है तथा लगातार भूस्खलन जारी है।

जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है बरसात में आये दिन सड़क बंद रहती है।

जिससे ग्रामीण जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी रही है।

शासन प्रशासन इस सम्बन्ध में कोई गंभीर निर्णय नहीं ले रहा है क्योंकि उक्त क्षेत्र की जनता काफी भोली है।

वरना इतने लम्बे समय से कोई दो सौ गांव को जोड़ने वाली सड़क बंद हो और जनता उग्र आंदोलन ना करें लेकिन अब लोगों का सब्र टूटते जा रहा है।

क्योंकि बरसात में फिर सड़क बंद होगी फिर जनता क्या करेगी इसका जवाब लोकनिर्माण विभाग को देना पड़ेगा कोई भी घटना उक्त सड़क पर होती है तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोकनिर्माण विभाग की होगी।

हरीश पनेरु पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, केशव रुवाली, डूंगर महरा, नारायण सिंह बर्गली लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डबल पेंशन घोटाले पर सख्ती, अपात्र पेंशनधारकों की राशि पर लगी रोक
error: Content is protected !!