ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

भीमताल।  बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने माँग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय से भीमताल में ई रिक्शा परमिट जारी करने की मांग 

पर्यटन शहर में सभी लोगों को यातायात की सहुलियत हो, नगर के गरीब-मध्यम वर्गीय नौजवान बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय के पास टुकटुक ई-रिक्शा परमिट शहर में जारी कराने की माँग रखी।

भीमताल मिनी पर्यटन के नाम से उभरता हुआ सुन्दर पर्यटन स्थल है समय के बीतते आज शहर की आवादी 18 हजार पार करीब पहुंच चुकी है।

आज भीमताल दिनों-दिन पर्यटन हब, एडवेंचर हब, एजुकेशन हब आदि में उभर रहा है यहां जिला कार्यालयों का मुख्य संस्थान विकास भवन, कई दर्जनों संस्थान, कार्यालय आदि से ये शहर भरा पड़ा है।

भीमताल विधानसभा बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने माँग करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय को अवगत कराया कि वर्तमान समय में शहर वासियों की ये आज प्रमुख शहर में जरूरत है।

“पर्यटन क्षेत्र भीमताल अंतर्गत तल्लीताल से मल्लिताल, मल्लिताल से डाट, डाट से बाई-पास , गोरखपुर चौराहा, खुटानी, विकास भवन आदि के आने-जाने में स्थानीय लोगों, कर्मचारियों एवं पर्यटकों के लिए यातायात हेतु बड़ी परेशानी रहती है।

स्थानीय, कर्मचारी, पर्यटक लोग कई बार इस माँग को चौराहों में उठाते हैं लोगों की मांग को लेकर सरकार के समाधान पोर्टल पर भी सुनवाई हेतु रखी गई जिसकी कार्यवाही आज तक अपेक्षित है।

बृजवासी ने नैनीताल की तर्ज पर भीमताल में यातायात सहूलियत एवं स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने हेतु ई-रिक्शा, टुकटूक का परमिट प्रशासन से शीघ्र भीमताल में जारी कराने कि माँग की।

ताकि पर्यटन शहर के एक छोर से दूसरे छोर, मार्केट, विकास भवन आदि कार्यो के लिए यातायात सुविधा सभी स्थानीय बाहरी जन, स्टूडेंट्स, पर्यटक सभी को मिल सके।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 अगस्त 2026

You missed

error: Content is protected !!