ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों लाभ लोगों को देने की अपील की।

 बीते दिनों साउथ अफ्रीका के गाना में संयुक्त राष्ट्र यूनाइटेड नेशन की बैठक में प्रतिभाग करके पहुंचे अजय भट्ट ने कहा कि नौ देशों के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। यह नैनीताल उधम सिंह नगर क्षेत्र के लोगों के लिए भी गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व में अपनी अलग जगह बना रहा है हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, तब से हम हर जगह मजबूती के शिखर को छू रहे हैं। और आने वाले समय में भी भारत देश नई ऊंचाइयों को छूएगा।

यह भी पढ़ें :  कर्तव्य के बीच रंगों की बौछार : एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, कमिश्नर–आईजी–डीएम भी हुए शामिल
error: Content is protected !!