ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

उत्तरकाशी जिले में धराली गांव में भीषण आपदा के पांचवें दिन 480 फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों के लिए हरसंभव सहायता और राहत की घोषणा की है।

सर्च ऑपरेशन को मजबूत करने के लिए हैदराबाद से सीपीआर रडार लाया गया, जो मालवे में दबे लोगों की तलाश को आसान बनाएगा।

अभी तक 49 लोग लापता हैं, जिनकी खोज के लिए ITBP, NDRF, SDRF, जिला प्रशासन, ड्रोन, आधुनिक उपकरण और डॉग स्क्वाड तैनात किए गए हैं. पुनर्वास और आजीविका के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो नुकसान का आकलन करेगी।

धराली, सेनजी और बांकुड़ा गांवों में आपदा से कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सीएम धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी से लौटने के बाद प्रभावितों को तत्काल 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मृतकों के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह कदम प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा. राहत कार्य को गति देने के लिए यूपीसीएल ने युद्धस्तर पर काम करते हुए धरौली में बिजली बहाल कर दी, जो शनिवार को आपदा के बाद पहली बार चली. इससे प्रशासन को राहत और बचाव कार्य जारी रखने में आसानी हुई।

सर्च ऑपरेशन की मजबूती

सीपीआर रडार की मदद से मालवे में दबे लोगों की तलाश तेज कर दी गई है. ड्रोन और डॉग स्क्वाड की तैनाती से लापता 49 लोगों तक पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है. जिला प्रशासन के मुताबिक सर्च ऑपरेशन 24 घंटे जारी रहेगा।

साथ ही पुनर्वास के लिए गठित समिति एक सप्ताह के भीतर नुकसान की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

वहीं उत्तराखंड पुलिस ने धरौली आपदा पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ देहरादून कोतवाली में मामला दर्ज किया है।

सब-इंस्पेक्टर विक्की तंवर ने बताया कि एक आरोपी ने बाढ़ की तस्वीर साझा कर “धरौली में आपात कुदरत का बुलडोजर” लिखा, जबकि अन्य ने मस्जिद-मजार तोड़ने और मुस्लिम घरों पर टिप्पणी की।

सीएम धामी ने विपक्ष को आपदा पर राजनीति न करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें सकारात्मक रहकर प्रभावितों की मदद करनी चाहिए. यह वक्त राहत पहुंचाने का है, न कि राजनीति का।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसएसपी  डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने वी०वी०आई०पी० भ्रमण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा; अधीनस्थों को प्रभावी प्रबंध के दिए निर्देश,इस प्रकार रहेगा यातायात प्लान व पार्किंग....

You missed

error: Content is protected !!