ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन की तीसरे दिन भी रहा सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखण्ड जल संस्थान, पेयजल निगम महासंघ जल संस्थान पेंशनर्स एसोसियेशन की ओर से बनाए गए संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार नैनीताल शाखा में अधिशासी अभियन्ता कार्यालय के समक्ष 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान कर्मचारियों ने उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं पेयजल योजनाओं को सरकार और शासन एडीबी प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया है।

उनका कहना है कि वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में पेयजल जैसी योजनाओं को बखूबी चला रहा है। सरकार की इस मनसा के खिलाफ सभी कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया।

जल संस्थान उपाध्यक्ष महेश राम ने बताया कि उत्तराखंड जल संस्थान एवं पेयजल योजनाओं को सरकार और शाशन एडीबी को सौंपने जा रही है।

जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे है। कहा कि गुरुवार को समस्त मंडल द्वारा हल्द्वानी में विशाल रैली का आयोजन कर रहा है साथ ही इस सम्बंध में सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा।

इसके बावजूद भी सरकार नही मानती है।तो आगे अलग रणनीति तैयार की जाएगी

 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश राम, शाखा अध्यक्ष विजय कुमार साह, शाखा सचिव किशन सिंह बिष्ट सहित अधिशासी अभियन्ता विपिन कुमार चौहान, सहायक अभियन्ता डीएस बिष्ट, अपर सहायक अभियन्ता त्रिवेन्द्र जोशी, सहायक लेखाधिकारी विनय चौधरी, ललित राठौर, राजेन्द्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, अशोक भट्ट, राजेन्द्र सिंह ठगुना, इन्द्रा गोस्वामी, दीपा बिष्ट, गणेश सिंह, प्रकाश चन्द्र, जगदीश मेहरा, टीकम सिंह, प्रदीप कमार, आनन्द सिंह, पिताम्बर पाठक, आनन्द प्रकाश शर्मा, देवकी नन्दन पाण्डे, हरगोविन्द बिष्ट, बिशन सिंह रौतेला, संजय कुमार, मोहन सिंह बोरा, विजय कुमार साह , मोहित कुमार आर्या, मोहन सिंह बोरा, प्रियंका कुंवर, गोपाल सिंह कार्की, संजय कुमार, मो. सईद, बिशन दत्त डालाकोटी, महेश राम, दिनेश सिंह, सोहन सिंह, धरम सिंह, प्रीति आर्या, शालिनी प्रसाद, रणजीत सिह आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : सीडीओ ने जिले में विकास कार्यों व बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक; विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर
error: Content is protected !!