ब्रेकिंग न्यूज़
डीएसबी परिसर में पीएम ऊषा मेरू के तहत दो दिवसीय लाइफ स्किल कार्यशाला का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने सीखे व्यक्तित्व विकास के गुरहल्द्वानी : बनभूलपुरा में पानी संकट से मिलेगी राहत, 154 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, 40 हजार परिवारों को मिलेगा फायदामिडिल ईस्ट तनाव का असर! हल्द्वानी में पेट्रोल संकट की आहट, कई पंपों पर “पेट्रोल समाप्त” के नोटिसनैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: शराब के नशे में मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीजनैनीताल : SSP डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने परेड में जवानों की फिटनेस, क्षमता व दक्षता का किया आंकलन; उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2021 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। सितारगंज निवासी आशीष जोशी ने परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वर्तमान में आशीष जोशीमठ में नायब तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

आयोग ने पीसीएस-2021 की प्री परीक्षा तीन अप्रैल 2022 को कराई थी। इसके बाद मई में इसका परिणाम जारी किया गया था, जिसमें 1205 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।

इसके बाद आयोग ने मुख्य लिखित परीक्षा 23 से 26 फरवरी 2023 को आयोजित की। इस साल 27 फरवरी और पांच अप्रैल को इसका परिणाम जारी किया गया था।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए 29 अप्रैल से चार जुलाई तक साक्षात्कार परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकित्सकीय मापदंड की प्रक्रिया पूरी की। बुधवार को आयोग ने परिणाम जारी कर दिया।

परीक्षा में टॉप करने वाले आशीष जोशी की यह चौथी सफलता है। इससे पहले वह उत्तराखंड की दो और यूपी की एक परीक्षा पास कर चुके हैं।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर व डीएसपी के लिए दस-दस, वित्त अधिकारी के लिए 18, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के लिए 11, सहायक निदेशक उद्योग के लिए 17, खंड विकास अधिकारी के लिए 28, जिला पूर्ति अधिकारी के लिए चार, उप संभागीय विपणन अधिकारी के लिए तीन, सहायक निबंधक के लिए सात, कारागार अधीक्षक के लिए तीन, सहायक आयुक्त राज्य कर के लिए 16, जिला समाज कल्याण अधिकारी के लिए पांच, कार्य अधिकारी जिला पंचायत के लिए चार, जिला अल्पसंख्यक समाज कल्याण अधिकारी के लिए दो, राज्य कर अधिकारी के लिए 28 पदों पर चयन हुआ है।

अन्य विभागों के चयन परिणाम भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!