ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल।  मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सिंह सोनी को सेवानिवृत के उपरांत प्राथमिक शिक्षक संघ नैनीताल द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा श्री सोनी को एक कुशल प्रशासक, शिक्षाविद् एवं शिक्षक हितेषी बताते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

शिक्षा भवन भीमताल में आयोजित सोनी जी के विदाई समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हर्ष बहादुर चंद, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष नंदराम आर्य, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, वंशीघर काण्डपात हरीश पाठक, गोपाल सिंह बिष्ट, राकेश जोशी, जीवन बोरा, राजीव रघुवंशी,रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र पाल शाहिद, केना चौहान सहित राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, जिला मंत्री नमिता पाठक, जनपरद संरक्षक रेखा धानिक, उपाध्यक्ष गिरीश जोशी व संगीत जोशी , संयुक्त मंत्री त्रिलोक चन्द्र ब्रजवासी , संगठन मंत्री गिरीश कांडपाल एवं रश्मि पांडे, ऑडिटर डॉo हिमांशु पांडे, मीडिया प्रभारी गौरी शंकर कांडपाल, सहित प्राथमिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षा भवन के कर्मचारियों सहित समग्र शिक्षा अभियान के समस्त जिला समन्वयक अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में तिब्बती समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया
error: Content is protected !!