ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल : घुघुखान-सौड़-हरियल मोटर मार्ग को लेकर ग्रामीणों का फूटा आक्रोशSSP मंजूनाथ टीसी की नजरों से अपराधियों का बचना नामुमकिन, 2 डकैत गिरफ्तार, अन्य डकैत रडार पर,लूटी गई नगदी और अवैध हथियार तमंचा, पिस्टल बरामद, उधम सिंह नगर, पीलीभीत व यूपी में गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन जारीश्री नंदा देवी महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री धामी को निमंत्रण, 16 सितंबर से शुरू होगा आयोजनचोरगलिया में जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पतालहल्द्वानी डकैती कांड का बड़ा खुलासा, हथियारों के बल पर 8 लाख की लूट में दो गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचे और आठ जिंदा कारतूस समेत लूटी रकम बरामद
खबर शेयर करे -

नैनीताल में हर वर्ष की तरह सृष्टि पुजारी ने 10 वें जन्मदिन के अवसर पर 10 पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नन्ही सृष्टि ने हर साल की तरह इस साल भी पर्यावरण के प्रति अपने प्रेम व लोगो मे जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण किया। नगर पालिका परिषद नैनीताल के निवर्तमान सभासद राहुल पुजारी की बिटिया सृष्टि पुजारी सनवाल पब्लिक स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा है।

हर वर्ष अपने जन्मदिन पर अपने परिवार जनो के साथ अपने उम्र के सालों की संख्या के हिसाब से वृक्ष लगाती हैं।

इस साल वो 10 साल की हो चुकी हैं और उतने ही वृक्ष अर्थात 10 पेड़ उनके द्वारा हनुमानगढ़ क्षेत्र में लगाए गए हैं।

राहुल पुजारी के अनुसार बच्चो को पर्यावरण के प्रति जोड़े रखने व इस सुंदर नगर को हरा भरा बनाये रखने के लिए वो बिटिया के जन्मदिन पर हर साल बिटिया के हाथो से वृक्षारोपड़ कराते है।

सृष्टि पुजारी ने बताया की वे अपने परिवारजनों के साथ अपने जन्मदिन पर वृक्ष लगाती है जिसमे उन्हे बहुत ही आनंद मिलता है।

वृक्षारोपण के कार्यकर्म मे सृष्टि पुजारी के अलावा उनके पिता राहुल पुजारी, माता सरिता पुजारी, व उनका 5 वर्ष का छोटा भाई विपलव पुजारी,भावेश, अराधियां,विकास कठेरिया आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर दी जान

You missed

error: Content is protected !!