ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। हल्द्वानी रोड में एक वाहन बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क से लगी पहाड़ी से बोल्डर और मालबा गिरने से सड़क किनारे खड़े पिकअप पर गिर गया।
नैनीताल हल्द्वानी रोड स्थित तीन मूर्ति क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डर गिर गए। सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन संख्या (UK04 CA 2745) बोल्डर की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना देर रात की बताई जा रही है, गनीमत रही जब घटना हुई उस वक्त वाहन में कोई मौजूद नही था, वार्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पिकअप चालक अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया।

सवेरे आने पर वाहन की हालत देख सहम गया और तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। वही राहत बचाव कार्य मे लगी जेसीबी से पत्थर और मलवे को हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का सितम, सात जिलों में बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

You missed

error: Content is protected !!