ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

रामनगर में ऑपरेशन सेनीटाइज के तहत चला व्यापक सत्यापन अभियान, ताबड़तोड़ कार्यवाही

सत्यापन में लापरवाही पड़ी भारी, 12 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना, 300 लोगों का सत्यापन

नैनीताल। अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

 रामनगर क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन कार्यवाही  प्रकाश चंद, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा-निर्देशन में,  सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा  मनीषा मारकाना, तहसीलदार रामनगर एवं प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई।


कार्यवाही हेतु क्षेत्र को कुल 02 सेक्टरों में बाँटकर 05 टीमों का गठन किया गया, जिसमें पुलिस, IRB एवं CAPF बल के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। अलग-अलग टीमों द्वारा रेलवे पड़ाव, उठपड़ाव, खताड़ी, गुलरघट्टी, पूछड़ी, फौजी कॉलोनी, कार्बेट कॉलोनी, तेलीपुरा आदि स्थानों में व्यापक चैकिंग की गई।

जिसमें निम्न कार्यवाही की गई

 कुल 300 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
50 मकान मालिकों/ठेकेदारों पर कार्यवाही की गई।

12 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान, कुल जुर्माना 1,20,000/- रुपये।
38 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 10,250/- रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त, सत्यापन के दौरान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 5 वाहनों का चालान किया गया, जिनमें से 4 वाहन सीज किए गए।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों एवं मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें :  तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला: हल्द्वानी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपी दबोचे

You missed

error: Content is protected !!