ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय बहु विषयक शिक्षा अनुसंधान के रूप में कुमाऊं विश्वविद्यालय का चयन होने पर कुलपति दीवान सिंह रावत को सम्मानित किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने बहू विषयक शिक्षा और अनुसंधान के रूप में कुमाऊ विश्वविद्यालय का चयन होने पर अनुदान के रूप में एक अरब की धनराशि की स्वीकृति होने पर खुशी व्यक्त की है।

इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर दीवान सिंह रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हे शाल ओढ़ाकर तथा पुप्ष गुच्छ भेट कर हर्ष व्यक्त किया ।।शिक्षक संघ ने कहां की यह उपलब्धि अभूतपूर्व है।

जिसमें कुलपति जी की मेहनत एवं प्रयास महत्वपूर्ण है । जब से प्रोफ़ेसर रावत कुलपति पद पर आए है तब से कुमाउं विश्विद्यालय ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। कूटा ने इस अवसर पर मिष्ठान वितरण खुशी व्यक्त की।

कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी महासचिव डॉ.विजय कुमार तथा संयुक्त सचिव डॉक्टर संतोष कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाइसेला में तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यशाला का समापन

You missed

error: Content is protected !!