ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में कुमाऊं विश्वविद्यालय में फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पी एफ एम एस) समस्याएं एवम संभावना विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप का किया गया आयोजन 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पी एफ एम एस) समस्याएं एवम संभावना विषय पर एक दिवसीय वर्क शॉप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन एवम संचालन डॉ.विजय कुमार समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा किया गया ।

डॉ.विजय कुमार ने पीएफएमएस का परिचय देते हुए इससे संबंधित उत्पन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवम ट्रेनर श्री नवनीत वर्मा राज्य कंसल्टेंट पी एफ एम एस द्वारा इसके लाभों से अवगत करवाया गया तथा पीएफएमएस का प्रशिक्षण देते हुए इसकी कार्य प्रणाली को समझाया तथा बारीकियों को बताया।

उन्होंने कहा इस प्रणाली में धनराशि के उपयोग की पारदर्शिता होती है तथा सामान्य प्रशिक्षण से इसे सीखा जा सकता है एवम इससे समय एवम श्रम के साथ कागज का बहुत कम उपयोग होता है जो पर्यावरण हितैषी है।

इस वर्कशॉप में विभिन्न विश्विविद्यालयों तथा महाविद्यालयों के एन एस एस कार्यक्रम अधिकारयों, शोध छात्रों तथा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी समस्या को ट्रेनर के समक्ष रखा तथा उसका समाधान पाया।

यह भी पढ़ें :  तेल टैंकर मामले में नैनीताल के कप्तान अजय पंत ब्रिटेन में गिरफ्तार, परिवार ने भारत सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

You missed

error: Content is protected !!