ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर मंगलवार को हनुमानगढ़ी के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देहरादून से नैनीताल आ रही एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में टैक्सी सवार चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सभी यात्री कोर्ट के काम से देहरादून से नैनीताल आ रहे थे। हनुमानगढ़ी के समीप पहुंचने पर अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी टैक्सी से सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नैनीताल पहुंचाया गया।

घायलों में तीन लोग पिथौरागढ़ जिले के, जबकि एक व्यक्ति टिहरी जिले का बताया जा रहा है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया टैक्सी के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  कारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकार
error: Content is protected !!