ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक परिषदीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका (प्रधानाध्यापिका) और शिक्षक के बीच नोकझोंक और तू-तू, मैं-मैं हो गई।

इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आगरा, अछनेरा के गांव सींगना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले को लेकर बताया कि घटना गुरुवार की है और आपस में लड़ रही दो महिलाएं स्कूल की हेडमास्टर शशि और शिक्षिका मालती थीं, जिनके बीच जमकर मारपीट हुई. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

समय पर विद्यालय नहीं आने का लगाया आरोप

मामले को लेकर प्रधानाध्यापिका शशि का आरोप है कि शिक्षिका गुंजा और मालती कभी भी समय से स्कूल नहीं आती हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन इनके समय में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुरुवार को भी दोनों देर से आये। जब मैंने उपस्थिति रजिस्टर में उसके आने का सही समय लिखा तो वह इसी बात पर नाराज हो गई।

ड्राइवर ने किया बीच-बचाव

दोनों के बीच मारपीट होते देख हेडमास्टर का ड्राइवर शंकर भी बीच-बचाव करने वहां पहुंच गया और दोनों को अलग किया।

शिक्षिका मालती ने हेडमास्टर के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया है. बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  बच्चा चोरी के शक में महिला को पोल से बांधकर लात-घूसें बरसाए,मानसिक रूप से अस्वस्थ निकली; पुलिस ने बचाया
error: Content is protected !!