ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

ड्रग्स फ्री देवभूमि पर कड़ा प्रहार: हल्द्वानी में एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 36 लाख की स्मैक बरामद

हल्द्वानी। उत्तराखंड में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 132 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 36 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार 27 मार्च को एफटीआई गेट, हल्द्वानी के पास सघन चेकिंग के दौरान एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान जोया खान निवासी गौजाजाली, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा 2000 रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही अब तक 18 तस्करों को गिरफ्तार कर 2 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद की जा चुकी है।

एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जारी रहेगी, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सके।

यह भी पढ़ें :  धारी में फल-सब्जी विक्रेता की ठेली में लगाई आग, पीड़ित ने प्रधान समेत कुछ लोगों पर जताया शक, पुलिस से कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!