ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्चीधर्मा गांव में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के भीतर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी नेहा पांडे घर में पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी मिली। घटना के समय उसकी मां सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। घर लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। नेहा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दो माह से युवती का पीछा कर रहा मनचला गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!