ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

लिफ्ट देकर घर लौट रहे युवक की मौके पर मौत, घायल महिला हायर सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी/रामनगर। उत्तराखंड के बैलपड़ाव के पास गैबुवा में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुआ।

जानकारी के अनुसार, गैबुआ निवासी 30 वर्षीय कमलेश आर्य शुक्रवार सुबह बाइक से बैलपड़ाव की ओर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने कमोला निवासी बसंती थापा को लिफ्ट दी, जो छोई स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थीं। इसी दौरान गैबुआ के समीप एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि कमलेश आर्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बसंती थापा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को संयुक्त चिकित्सालय रामनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कमलेश आर्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साथ ही फरार डंपर चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  होम-स्टे योजना में रिश्वत मांगने के आरोप पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

You missed

error: Content is protected !!