ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

अधोड़ा-छिड़ाखान मीड़ार खस्ताहाल  सड़क को लेकर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने  किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मीड़ार पदमपुर डूंगरी सुवाकोट पोखरी डालकन्या आदि के ग्रामीण हुए उपस्थित 

भीमताल/ओखलकांडा। विगत दिनों छीड़ाखान मोटर मार्ग में 10 लोग कि अकाल मृत्यु होने पर सड़क दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन लोक निर्माण विभाग क्षेत्र विधायक, ब्लॉक प्रमुख,सांसद को दोषी ठहरा गया हैं।

गांव वाले ने कहां की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कोई कार्रवाई न होना चिंता जनक बात है।इस दुर्घटना  दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ा वह मात्र इलाज के अभाव में मौत के हुई।

अगर उनके आसपास स्वास्थ्य व्यवस्था होती तो उनके सिर से बहने वाले खून-को रोका जा सकता था तथा उन्हें मौत के मुंह में जानें से रोका जा सकता था।

लेकिन पहले ओखलकांडा फिर हल्द्वानी पहुंचा गया जिसे समय से इलाज नही मिल पाने के कारण उक्त दो व्यक्तियों की मौत हुई।

इसके लिए पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था जिम्मेदार है स्व. तुलसी के बेटे को जो सुशीला तिवारी में भर्ती था उसको शासन प्रशासन एवं सरकार ने उसके हाल पर सुशीला तिवारी जैसे व्यवस्था हीन अस्पताल में छोड़ दिया।

अगर समय रहते उसे दिल्ली या अन्य जगह पर ले कर तात्कालिक अच्छा इलाज करा जाता तो अवश्य बच जाता लेकिन प्रशासन ने खाना पूर्ति कर उसे मौत के मुंह पर छोड़ दिया।

जिसे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश जबकि ऐसी घटनाओं के लिए सरकार के पास उपलब्ध तमाम साधनों का उपयोग किया जाना चाहिए था जो कि नहीं किया गया इसलिए नहीं किया गया क्योंकि गरीब लोग थे।

अगर मौत किसी अमीर या किसी नेता या किसी अधिकारी के ऊपर होती तो उसके लिए पूरे प्रदेश हाहाकार मच जाता क्योंकि गरीब का बेटा था इसलिए उसके बारे में किसी ने गंभीरता से नहीं सोचा इसलिए क्षेत्रवासीयों में आक्रोश पनप राह है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने कहा कि अधौड़ा मोटर मार्ग की खस्ताहाल को लेकर पिछले तीन चार सालों से जनता को जनप्रतिनिधि गुमराह करते आए है।  अकेले हमने बजट पास करवा दिया मुख्यमंत्री जी से बात हुई हैं कल काम शुरु हो जाएगा आज शुरू हो जाएगा 4 साल से खाली आश्वासन पर चलती रही। उसका परिणाम कुछ दिनों पहले 10 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई।

जिसका जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन के साथ जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन जनपद में दुर्घटना वाले दिन ग्राम वासियों द्वारा 3 मांगो पर होने पर स्थानीय प्रशासन के पति आक्रोश वक्त किया गया था कि उक्त सड़क को शीघ्र ही ठीक कर दिया जाएगा जो कि मात्र एक दिन मशीन चलाकर तथा को झाड़ी कटान पर लाखों रुपए की बिल विभाग द्वारा बना लिए होगे जिसका ग्रामवासियों को पूरा भरोसा है।

इसके लिए जिम्मेदार का लोगों के खिलाफ अब तक कोई कारवाई नहीं की गई धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है यह सरकार क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आज की मीटिंग की माध्यम से शासन प्रशासन से बात करने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल से बात करी जाएगी उसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का घेराव एवं ताला बंदी किया जाएगा काठगोदाम से लेकर मीड़ार तक पैराफिट वह रेलिंग का निर्माण हो डालकन्यां से गोनीयरो तक पैराफिट रेलिंग का निर्माण हो 30/11/2023 जिस स्थान पर दीपक पनेरु की मृत्यु हुई उसे स्थान पर पैराफिट पर रेलिंग में होने के कारण हुई जहां पर दीपक पनेरु की मृत्यु हुई उसे स्थान पर दीपक पनेरु की मूर्ति लगनी चाहिए।परिवार जनों को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

 धरना-प्रदर्शन  में कमल शर्मा हरीश सिंह मेहरा भोपाल सिंह मेहरा जमन सिंह मेहरा बिशन सिंह मेहरा सुरेंद्र सिंह माधवानंद पनेरु भगवती पनेरु आन सिंह मेहरा जगदीश कुंदन सिंह मेहरा शिवदत्त शर्मा बी सी कांडपाल पूरन सिंह मेहरा सिंह मेहरा हीरा सिंह मेहरा रमेश सिंह मेहरा शोभन सिंह मेहरा चंदन पनेरु ईश्वरी दत्त भूमियाल नित्यानंद पनेरु सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल जनपद के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, जिलाधिकारी ने साझा किए नंबर
error: Content is protected !!