ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन का आज दूसरा दिन सम्पूर्ण शर्द रात धरना स्थल पर डटे रहे ग्रामीण।

देवलिधार- सुरंग मोटर मार्ग के मिलान एवं पोखरी-कुलोरि-नगौनिया-देवलिधार मोटर मार्ग में डामरीकरण हेतु आंदोलनरत शर्द रात में डटे रहे ग्रामीण

भीमताल/ओखलकांडा। सुरंग- सुई सहित क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं को जोड़ने वाले अधूरे देवलिधार- सुरंग मोटर मार्ग के मिलान एवं पोखरी-कुलोरि-नगौनिया-देवलिधार मोटर मार्ग में डामरीकरण हेतु क्षेत्र के आंदोलनरत ग्रामीण शर्द रात डटे रहे और अनशन का आज दूसरा दिन।

विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा से मात्र 11 किलोमीटर दूर स्थित सुरंग ग्राम सभा की रोड का मिलान देवलीधार ना होने से सुरंग एवं सुई के ग्रामीणों को विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा जाने हेतु बायाँ पदमपुरी- धानाचुली 70 किलोमीटर का सफ़र करना होता है।

वरन देवलिधार- सुरंग का मिलान होने से मात्र 15 किलोमीटर में विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा पहुँचा जा सकता है।

3 दशक पूर्व से निर्मित पोखरी-कुलोरि-नगौनिया-देवलिधार मोटर मार्ग में डामरीकरण ना हो पाने से क्षेत्र के ग्रामीण भय के माहौल में सफ़र करने हेतु विवश हैं। 

 आज तक मोटर मार्ग ना आगे जुड़ पाया और ना ही पूर्व में निर्मित मोटर मार्ग में डामरीकरण हो पाया है।

आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेन्द्र खनवाल व धरना स्थल पर नंदन खनवाल,करन बोरा, राजू बेलवाल,राकेश नैनवाल,टी०सी०बेलवाल, पंकज खनवाल मल्लिसार, बची सिंह खनवाल,दीपक बेलवाल,चंद्रपाल खनवाल, गणेश गोस्वामी,तारा सिंह खनवाल, गोविंद खनवाल,लछिमा देवी, भगवती देवी,तुलसी देवी,बसंती देवी ,त्रिलोक गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह खनवाल, पुष्कर खनवाल,सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : एसबीआई जनरल पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस के अंतर्गत 20 लाख रुपये का क्लेम भुगतान

You missed

error: Content is protected !!