ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में चोरी का खुलासा: घर का ताला तोड़कर मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गएमुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का हल्द्वानी में शुभारंभ, 121 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी जनसमस्याएं, क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल लाइनों और नहरों के पुनर्निर्माण के दिए निर्देशदेवभूमि उद्यमिता योजना से विद्यार्थियों को मिला स्वरोजगार का मंत्र, कोटाबाग महाविद्यालय में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजितकुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. एस.एस. सामंत को मिली NASI सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में संभाला नया दायित्व
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान नई दिल्ली की प्रतिष्ठित कंपनी वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने परिसर में पहुंचकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी के डायरेक्टर (आर एंड डी एवं फाइनेंस) गौरव पाल तथा डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट आर.के. सिंह ने छात्रों का पहले ग्रुप डिस्कशन (GD) आयोजित किया। इसके बाद सफल प्रतिभागियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार (पर्सनल इंटरव्यू) लेकर उनकी तकनीकी दक्षता, व्यक्तित्व, संवाद कौशल और कार्य क्षमता का आकलन किया गया।

डीएसबी परिसर प्रशासन ने बताया कि इस तरह की प्लेसमेंट गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग जगत से जोड़ना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें कॉर्पोरेट क्षेत्र की कार्यप्रणाली से भी परिचित कराते हैं।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एन.जी. साहू, प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. गीता तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पेनी जोशी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. गिबू साबू तथा प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. गिरीश चंद्र खर्कवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीएसबी परिसर के प्लेसमेंट सेल ने भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हल्द्वानी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया नेतृत्व हल्द्वा

You missed

error: Content is protected !!