ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल नंदादेवी महोत्सव में लगी दुकानों के पर्दे उड़े, 400 से अधिक व्यापारियों को हुआ नुकसान

रिपोर्टर गुड्डू सिह ठठोला

नैनीताल। नंदादेवी महोत्सव में लगी दुकानों के पर्दे उड़े और दुकानों में भरा पानी। तेज हवा और लगातार बरसात से 400 से अधिक व्यापारियों को हुआ नुकसान।
नैनीताल में बीती 31 जुलाई से प्रतिष्ठित नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। सितंबर 5 तक चलने वाले इस मेले में देशभर से व्यापारी अपना सामान बेचने के लिए पहुंचते हैं।

सोमवार से शुरू हुई बरसात आज मंगलवार को भी निरंतर जारी है। यहां इस वर्ष मैदान का समतलीकरण किया गया था और स्मार्ट डोम टैंट लगाकर मेले को सुंदर और व्यवस्थित बनाया गया था। बीते 24 घंटे में हुई 174 एम.एम. बरसात और तेज हवा ने मेले की हवा निकाल दी है।

टैंटों के पर्दे उड़ गए हैं और फर्स पर जहां तहां जलभराव हो गया है। यहां आए 400 से अधिक व्यापारी इस दशा से बेहद आहत हैं। कई व्यापारियों का सामान भीगकर खराब हो गया है।

बरसात जारी रहने से उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है। स्थानीय ग्राहक भी मौसम की मार के चलते खरीददारी करने के लिए नहीं पहुँचे हैं। वही पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने मेला व्यापारियों के मायुस चेहरे को देखते हुए मेले में लगी दुकाने को दो दिन आगे बढाई।

यह भी पढ़ें :  यूपी में 81 हजार पुलिस भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका—CM योगी का पारदर्शी भर्ती और सख्त कानून व्यवस्था पर जोर

You missed

error: Content is protected !!