ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पुलिस लाईन नैनीताल में शुक्रवार की भव्य साप्ताहिक परेड का हुआ आयोजन

एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 ने जवानों की फिटनेस तथा दक्षता का किया गहन आंकलन

वैपन हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला कर्मी को नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत

महिलाओं की अलग टोली बनाकर कराया अभ्यास, कहा कि पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है महिलाएं, हर मोर्चे पर आगे होनी चाहिए

नैनीताल। एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस लाईन नैनीताल में शुक्रवार की भव्य परेड का आयोजन किया गया।

जवानों की ड्रिल, शारीरिक दक्षता और weapon हैंडलिंग का बारीकी से आंकलन किया गया।

         परेड के दौरान महिला, पुरूषों तथा यातायात की अलग अलग टोली बनाकर शस्त्राभ्यास तथा weapon हैंडलिंग का अभ्यास कराया गया।

weapon हैंडलिंग में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

           उन्होने कहा कि पुलिस फोर्स में महिलाएं पुरूष से कंधे से कंधा मिलाकर चलती है, हर मोर्चे पर महिलाओं को आगे रहना चाहिए। महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा शस्त्रों के बारे में पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिए गए।

         परेड के दौरान सभी को आवंटित सरकारी वाहनों के लॉग बुक तथा फिटनेस एवं मेंटीनेंस का भी गहनता से आंकलन किया गया, वाहन चालकों से वाहनों की कमियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए। 

          उक्त परेड में एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी  नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक रामनगर  सुमित पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल  अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक  रविकांत सेमवाल प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन  हरकेश सिंह सहित सभी थाना चौकी एवं शाखा प्रभारी वह अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : शार्ट सर्किट से फुटवियर की दुकान में लगी आग, दुकान में रखा आधा सामान जल कर राख़
error: Content is protected !!