ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रुद्रपुर में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरस मेले से घर लौट रही एक शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना गांधी पार्क में चल रहे मेले से लौटते समय की बताई जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह अपने देवर के साथ किच्छा बाईपास स्थित मोदी मैदान के पास पहुंची थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार तीन हथियारबंद युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों आरोपी उसके देवर को पहले से जानते थे। उन्होंने पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी और दोनों को जबरन अपने साथ ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन्हें ठंडी सड़क के पास एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां देवर के सामने ही बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से उसके बाएं हाथ की उंगली काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और धमकी दी कि यदि पुलिस से संपर्क किया गया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना के बाद पीड़िता ने रामपुरा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सर्कल ऑफिसर सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही उसके देवर से भी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि आरोपी उसके परिचित बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत, आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  Operation Crackdown के तहत सघन अभियान में 726 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, ₹27,750 का जुर्माना

You missed

error: Content is protected !!