ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में  सुप्रीम कोर्ट के संभावित अहम फैसले से पहले नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में जिलेभर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔹 भारी पुलिस बल की तैनाती

निर्णय के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है, जिसमें—

03 अपर पुलिस अधीक्षक

02 क्षेत्राधिकारी (CO)

11 निरीक्षक/थानाध्यक्ष

27 उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षक

55 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल

01 कंपनी IRB

01 प्लाटून डेढ़ सेक्शन PAC

इसके अतिरिक्त दंगा नियंत्रण वाहन, फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता (BDS) और सीपीयू की टीमें भी तैनात की गई हैं।

🔍 सघन निगरानी और चेकिंग अभियान

जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है।

संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती।

संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी।

सोशल मीडिया पर पैनी नजर, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई।

बिना पहचान पत्र और अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ।

एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही लगातार जारी।

इस दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल तथा एलआईयू निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।

एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि वे सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करें और शांति बनाए रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  बागेश्वर में बारिश का कहर: 14 सड़कें बंद, स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, पेयजल और बिजली सेवाएं भी प्रभावित

You missed

error: Content is protected !!