ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। रानीखेत रोड पर मंगलवार देरशाम डंपर ने स्कूटी सवार रिटायर शिक्षक और उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। लखनपुर में हुए हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गए।

डंपर का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे मूल ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद हाल भरतपुरी निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी ओमवती (67) के साथ स्कूटी से बाजार जा रहे थे।

लखनपुर में सब्जी मार्केट के पास पीछे से आए डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरी ओमवती के सिर में गंभीर चोट लग गई। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।

डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस डंपर को कब्जे में लेकर आरेापी की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में घायल चंद्रपाल एमपी इंटर कॉलेज से रिटायर शिक्षक हैं। वह लंबे समय से रामनगर में रह रहे हैं। साल 2014 में सेवानिवृत्त हुए चंद्रपाल के दो बेटे हैं।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 मार्च 2026
error: Content is protected !!