ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दंपती के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर दे मारा पत्थर,पति की मौत

बागेश्वर। कपकोट के किरौली गांव में दंपती के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर दे मारा। इससे पति की मौत हो गई। देवर ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल  और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।

रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह विष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज करव लिया गया है।

मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने व आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की व जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे,शिक्षकों ने जताई आपत्ति

You missed

error: Content is protected !!