ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स विद्यालय के स्कूली बच्चों के विंटर कैंप का शुक्रवार को हुआ समापन

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल।  सेंट जॉन्स स्कूल में विंटर कैंप के दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन की ओर से राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य  विनीता रावत, मुख्य अतिथि समाजसेवी व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती कविता साह गंगोला, विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत,तथा जिसमे निर्णायक की भूमिका शिखा प्रबल गंगोला के द्वारा की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरुस्कार देकर पुरुस्कृत किया गया, पुरुस्कार पाकर बच्चें खुशी से झूम उठे।

बता दें श्रीमती कविता साह गंगोला की छोटे छोटे बच्चों के प्रति रूचि और जागरूकता रहती हैं। उन्होंने छोटे छोटे बच्चों का आह्वान किया कि वह अपनी पढ़ाई के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन करें।

कहा कि जो बच्चे प्रतिभावान होते हैं जिंदगी में वह अपनी मंजिल को भी आसानी से पा लेते हैं।इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता रावत ने विद्यालय परिवार की ओर से कविता साह गंगोला का स्वागत कर विंटर कैंप के बारे में जानकारी दी तथा उनका विशेष आभार भी जताया 

इस दौरान प्रबंधक राहुल थॉमस, प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता रावत,मीरा बिष्ट,राजू बिष्ट तथा विद्यालय परिवार की ओर से पूनम बिष्ट,ज्योति त्रिपाठी,मोनिका वर्मा,लता फर्त्याल,किरण मेर,रूचि साह, भानु प्रताप,विक्रम सिंह रावत, दिव्या भानु प्रताप, कनिका रावत,पूनम,संजय, तुलसी उपस्तीथ रहे।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: चोरी की नीयत से घुसा युवक शराब पीकर घर में ही सो गया, थाने की जगह पहुंचा नशा मुक्ति केंद्र
error: Content is protected !!